Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farmer protest:किसानों ने फ़िर भरी हुंकार, अब 6 फ़रवरी को पूरे देश में चक्का जाम

Farmer protest:किसानों ने फ़िर भरी हुंकार, अब 6 फ़रवरी को पूरे देश में चक्का जाम
किसान आंदोलन:किसान नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस।फ़ोटो साभार-ANI

एक तरफ़ सरकार आंदोलनकारी किसानों की घेराबंदी करने में जुटी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ़ किसान भी कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं, अब संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ़ से 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

नई दिल्ली:किसानों के इस ऐलान के बाद एक बार फ़िर सरकार में खलबली मच गई है।जहाँ एक ओर सरकार दो महीने से दिल्ली की सीमाओं को आंदोलन कर रहे किसानों के धरने को एन केन प्रकारेण समाप्त कराने की कोशिश में हैं वहीं दूसरी ओर दिन ब दिन किसानों का आंदोलन औऱ मजबूत होता जा रहा है।नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने एक बार फ़िर से हुंकार भर दी है।Kisan andolan letest news

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार देर शाम आंदोलन कर रहे किसानों की तरफ़ से संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए इस बात का ऐलान किया कि पूरे देश में किसान 6 फ़रवरी को दोपहर 12 बजे  से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे।

इस दौरान सभी नेशनल औऱ स्टेट हाइवे को 3 घण्टे तक के लिए किसानों द्वारा बन्द किया जाएगा।किसानों से जब पत्रकारों ने सोमवार को पेश हुए आम बजट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर इंटरनेट की सुविधा बन्द होने से उन्हें बजट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं हो पाई है।दूसरी बात उन्हें बजट से कोई मतलब भी नहीं है उनकी मांग सिर्फ़ इतनी है कि नए तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाए।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us