Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आयशा अजीज एक कश्मीरी लड़की जो बनी देश की सबसे युवा महिला पायलट

आयशा अजीज एक कश्मीरी लड़की जो बनी देश की सबसे युवा महिला पायलट
Ayesha aziz फ़ाइल फ़ोटो साभार-ट्वीटर

आयशा अजीज(ayesha aziz)को देश की सबसे युवा(youngest women pilot)महिला पायलट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है.आइये जानते हैं कौन हैं आयशा अजीज.युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

डेस्क:जम्मू कश्मीर का नाम आते ही कई तरह की डरावनी तस्वीरें आपके जेहन में आ जाती होंगी।लेकिन उसी कश्मीर की एक युवा लड़की आज पूरे देश की लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हुई है।उसका नाम आयशा (ayesha aziz) अजीज है।आयशा देश की सबसे युवा महिला पायलट बनीं हैं।

साल 2011 में उन्होंने लाइसेंस हासिल कर लिया था उस वक़्त उनकी उम्र महज 15 साल थी, इसके बाद 16 साल की उम्र में रूस में MiG29 उड़ाने की ट्रेनिंग ली।

बाद में उन्होंने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से ग्रेजुएशन किया और 2017 में कमर्शियल लाइसेंस हासिल कर लिया था।इसके बाद अब 2021 में महज़ 25 साल की उम्र में देश की सबसे युवा महिला पायलट बन गईं हैं। ayesha aziz youngest female pilot

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने बताया 'मैंने यह फील्ड इसलिए चुनी क्योंकि मुझे कम उम्र से ही सफर करना बहुत पसंद था और उड़कर काफी रोमांचित हो जाती थी।इस काम में आपको कई लोगों से मिलने का मौका मिलता है।इसलिए मुझे पायलट बनना था।' उन्होंने कहा 'यह थोड़ा चुनौतीभरा है क्योंकि यह आम 9-5 वाली नौकरी नहीं है।इसमें कोई तय पैटर्न नहीं है, मुझे लगातार नई जगहों, लोगों से मिलने और अलग-अलग तरह के मौसम का सामना करना पड़ता है।'

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us