Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Independence Day 2023 : लाल किले के प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, कहा अगले साल इसी जगह फिर एक बार देश की उपलब्धियां गिनाउंगा !

Independence Day 2023 : लाल किले के प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, कहा अगले साल इसी जगह फिर एक बार देश की उपलब्धियां गिनाउंगा !
लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

77 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ. वायुसेना ने हेलिकॉप्टर से लाल किले पर फूलों की वर्षा की.जिसके बाद पीएम मोदी ने मंच से देश को 90 मिनट तक सम्बोधित किया.


हाईलाइट्स

  • 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
  • राष्ट्र गान के बाद दिया 90 मिनट का भाषण,कहा तीन चीज़ों को देश से मुक्त करना है,भ्रष्टाचार, परिवारवाद,
  • अंत में दावा किया कि अगले साल भी इसी जगह देश की उपलब्धियां गिनांउँगा

Prime Minister Narendra Modi hoisted the national flag : पूरा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है.आज लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दसवीं बार ध्वजारोहण किया.इस दौरान आये हुए बच्चों व अन्य अतिथियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया.उन्होंने 90 मिनट के सम्बोधन में कई ऐसी बाते कहीं ,कई जगह वह बातों-बातों में विपक्ष पर भी निशाना साधे और अगले 15 अगस्त में देश की उपलब्धियां गिनाने के संकेत दे दिए.चलिए बताते हैं प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में क्या-क्या कहा.

प्रधानमंत्री ने लाल किले से फहराया राष्ट्रीय ध्वज

77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान भारी संख्या में बच्चे, विशिष्ट अतिथि व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ.वायुसेना के द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई. इस दौरान प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश को 90 मिनट सम्बोधित किया.इससे पहले 2016 में 94 मिनट पीएम बोले थे.

दस साल के कामों को गिनाया मणिपुर में स्थितियां सामान्य हो रही हैं

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन की शुरुआत इस बार कुछ इस तरह की उन्होंने कहा कि मेरे परिवारजनों आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत शुभकामनाएं. उन्होंने सरकार के दस साल के कामों का जिक्र किया और अगले साल भी आने का दावा किया. मणिपुर पर बोलते हुए कहा कि वहां अभी शांति है.स्थितियां सामान्य हो रही हैं.सरकार हर सम्भव वहां स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रही है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

भ्रस्टाचार,परिवारवाद और तुष्टिकरण को हटाना संकल्प

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

पीएम ने कहा कि तीन चीज़ों को देश से हटाना है. भ्रस्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण ,भ्रष्टाचार से मुक्ति बहुत जरूरी है.भ्रस्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लेकर आगे चलना होगा.मणिपुर पर भी बोले स्थितियां सामान्य हो रही है.तीन चीज़ों को देश से निजात दिलाना है,भ्रस्टाचार पर लड़ता रहूँगा,लोकतंत्र की मजबूती के लिए परिवारवाद से मुक्ति जरूरी है.परिवारवाद के लोगों ने देश का हक छीना,परिवारवाद ने देश को बर्बाद किया.तीन बुराइयों से लड़ना जरूरी है.अगले 5 साल में बड़ी इकॉनमी में होगा.

देशवासियों को दी 3 गारंटी, अगले साल आने का किया पीएम ने लाल किले से दावा !

पीएम ने देशवासियों को 3 गारंटी भी दी. पहली- अगले कुछ सालों में भारत दुनिया का तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा. दूसरी,शहरों में किराए के मकानों में रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी. और तीसरा देशभर में 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे.

उन्होंने अंत में कहा कि अगले साल इसी दिन देश की उपलब्धियां आपके सामने रखूंगा,

जबकि आगे 2024 लोकसभा चुनाव होने वाला है,और पीएम ने अगले साल का दावा भी लाल किले से कर दिया है.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us