Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Independence Day 2023 : लोगों में कन्फ्यूजन ! 76 वां या 77 वां स्वतंत्रता दिवस,चलिए आपके कन्फ्यूजन को करते हैं दूर

Independence Day 2023 : लोगों में कन्फ्यूजन ! 76 वां या 77 वां स्वतंत्रता दिवस,चलिए आपके कन्फ्यूजन को करते हैं दूर
स्वतन्त्रता दिवस 76 वां या 77 वां,लोगों में कन्फ्यूजन फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

देश स्वतन्त्रता दिवस की तैयारियों में रंगने लगा है.स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करेंगे.और जनता को संदेश सम्बोधित करेंगे. लोगों के मन में बड़ा कन्फ्यूजन है कि इस बार 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा या 77 वां. आपको बता दें कि इस बार आज़ादी की 76 वीं सालगिरह और 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा.


हाईलाइट्स

  • लोगों में बड़ा है कंफ्यूजन, कौन सा स्वतंत्रता दिवस है इस बार 76 वां या 77 वां
  • इस बार 76 वीं सालगिरह है जबकि 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा
  • लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करेंगे

Independence Day will be celebrated this time b76th or 77th

आजादी के मतवालों और उन वीर सपूतों जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए त्याग और बलिदान दिया.200 वर्ष तक अंग्रेजो ने शासन किया तब जाकर इन वीरों की वजह से देश को आज़ादी मिली.15 अगस्त 1947 का वह ऐतिहासिक दिन हर हिंदुस्तानी की जुबान पर रहता है.देश उन कुर्बानियों को भी याद करता है.लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करेंगे. लोगों के मन में एक सवाल जरूर है और क्या कहें कि उनके मन में कंफ्यूजन है, सवाल यह है कि इस बार 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा या 77 वां,तो चलिए आज आपका यह भ्रम दूर करते हैं और बताते हैं कि इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है.

76वां या 77वां स्वतन्त्रता दिवस

15 अगस्त 1947 को देश को स्वतंत्रता मिली.200 वर्षो तक अंग्रेजो ने शासन किया तब जाकर कहीं आजादी मिली.इस आज़ादी की लड़ाई में कितनों ने कुर्बानियां दीं.देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई.देश के लोगों में इस बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर कन्फ्यूजन है कि इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है.76 वां या 77 वां.आपको क्लियर कर दें कि इस बार 77 वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया जाएगा.वो ऐसे इस गणित को आपको समझना होगा.जिससे कोई भी द्विविधा न रह जाये.

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

इस बार 77वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया जाएगा

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

दऱअसल हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था.इसी के अगले साल यानी 15 अगस्त 1948 को आजादी की पहली सालगिरह थी.लेकिन स्वतंत्रता दिवस दूसरा हो गया था. दिवस में इसे शुरू होने वाली तारीख को भी गिना जाता है. तो इस हिसाब से इस बार देश आजादी की 76 वीं वर्षगांठ और 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. ये कहें कि आज़ादी के 76 साल पूरे हो चुके हैं.हालांकि यदि आप 15 अगस्त 1947 से गिनेंगे तो 76 वां आएगा.लेकिन वह वर्षगांठ है.पीआईबी ने भी बताया है कि पिछले वर्ष 15 अगस्त 2022 को 76 वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया था.इस हिसाब से इस बार 77 वां होगा.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

इस बार लाल किले पर 1800 विशिष्ट अतिथि भी रहेंगे मौजूद,किसान,शिक्षक, नर्स,मजदूर,मछुआरे

इस बार रेड फोर्ट यानी लाल किले में हर वर्ष की तरह इस बार भी खास तैयारी की गई है.1800 स्पेशल गेस्ट की सूची जारी कर दी गई है.सरकार द्वारा लाल किले में होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भी भेजा गया है.देश अपने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पूरे भारत के यह वह खास लोग हैं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इनमें शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, मजदूर आदि लोग शामिल हैं.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us