Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Holi से पहले बड़ी खुशखबरी ! 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, HRA में भी बढ़ोत्तरी

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Holi से पहले बड़ी खुशखबरी ! 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, HRA में भी बढ़ोत्तरी
डीए में बढ़ोत्तरी, image credit original source

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुश ख़बरी

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) के लिए मोदी सरकार ने बड़ी सौगात (Big Gift) देते हुए केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 4% बढ़ाए जाने की मंजूरी दे दी है. यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 फ़ीसदी हो गया है. सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2024 से जून 2024 तक के लिए लागू होगा. इसके साथ ही एचआरए में भी वृद्धि हुई है.

4 प्रतिशत बढ़ा डीए कैबिनेट ने दी मंजूरी

आगामी त्यौहार होली से पहले ही केंद्र सरकार (Central Govt) ने केंद्रीय कैबिनेट बैठक के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को बड़ा तोहफा दिया है बैठक के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए (Da) में 4% की बढ़ोतरी के लिए मंजूरी दे दी है. आपको बताते चलें कि जहां पहले भत्ता 46% था, अब 4% बढ़ जाने से भत्ता 50 फ़ीसदी हो गया है सरकार के इस फैसले के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों में भी खुशी की लहर है और यह नया फैसला 1 जनवरी 2024 से जून 2024 तक के लिए लागू होगा. सरकार के इस फैसले के बाद लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारी व करीब 68 लाख पेंशनर्स लाभांवित होंगे.

da_hike_central_employees
डीए में हुई 4 प्रतिशत की वृद्धि, image credit original source

वाणिज्य मंत्री ने कहा डीए में वृद्धि से मिलेगी राहत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों के हित में यह निर्णय लिया है. इस फैसले से एच आर ए भी बढ़ेगा इसके अलावा ग्रेच्युटी की लिमिट भी बढ़ा दी गई है. डीए में 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की गई है. जहां ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपए से 25 लाख रुपए कर दी गई है. गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2023 में भी चार फ़ीसदी बढ़ोतरी का ऐलान हुआ था तब महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 4% बढ़ाकर 46% कर दिया गया था.

एचआरए भी बढ़ेगा

इसके साथ ही सरकारी खजाने पर संयुक्त रूप से 12870 करोड़ रुपए सालाना का बोझ भी पड़ेगा. लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद जुलाई से दिसंबर के लिए नई सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करेगी.

इसके साथ ही 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक हर बढ़ोतरी के लिए भी तीन कैटेगरी के तहत शहरो को बांटा गया है यह कैटेगरी x,Y, z है. ऐसे पता लगाया जा सकता है यदि किसी कर्मचारी का वेतन 18000 रुपए है यदि उसमे चार फीस दी की वृद्धि होती है तो महंगाई भत्ता 50% हो जाएगा इस हिसाब से हर माह लगभग 720 रुपए उसके वेतन में बढ़ जाएंगे.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us