Driving Tips During Fog: घने कोहरे में कैसे करें सफर ! 'DRIVING' करने वाले अपनाएं ये टिप्स, नहीं होंगे हादसे
सर्दी (Cold) का सितम शुरू हो गया है. घने कोहरे और धुंध (Fog) से वाहनों (Vehicles) की रफ्तार धीमी पड़ गयी हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा हाइवे पर चुनौती पूर्ण काम घने कोहरे में वाहन चलाना होता है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी (Visibility) कम रहती है, नतीजा अक्सर बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं. कुछ खास बातें हैं जो रोड सेफ्टी एक्सपर्ट्स (Road Safety Experts) द्वारा बताई गई है कि कोहरे में किस तरह से वाहन चलाएं और किन बातों का ध्यान रखा जाए.
घने कोहरे में किस तरह से करें ड्राइविंग, समझना है जरूरी
सर्दी में घना कोहरा और धुंध ( Dense Fog) की वजह से आमजनजीवन पर गहरा असर पड़ा है. जब शहर के अंदर ही कोहरे और धुंध (Fog) की वजह से वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है तो समझिए शहर से दूर हाइवे, एक्सप्रेसवे पर किस तरह का कोहरा होता होगा. वहां किस तरह से वाहन चलते होंगे. अक्सर कोहरे के कारण रात और तड़के में ज्यादा एक्सप्रेसवे और हाइवे (Highway) पर दुर्घटनाएं (Accidents) होती हैं.
क्योंकि हाइवे पर सड़क के नीचे तक धुंध छाई रहती हैं. शीशे (Mirror) में अक्सर धुंध जम जाती है, कभी-कभार फॉग लैम्प (Fog Lamp) भी अपना काम नहीं करते. इस तरह से वाहन चलाना खतरे को दावत देना है. चलिए घने कोहरे में वाहन चलाने के लिए किन अहम बातों का ध्यान रखें आपको बताते हैं.
कोहरे में इन बातों का रखें ध्यान, अपनाएं ये टिप्स

फॉग लैम्प रखें चालू, गाड़ी रुकी हो तो हज़ार्ड लाइट्स अवश्य जलाएं
डिफ़ॉगर चालू रखें, रोड मार्किंग को देखकर चलाएं वाहन
गाड़ी की विंड स्क्रीन ( Wind Screen) पर अक्सर फॉग आ जाता है, वैसे तो आजकल लगभग हर गाड़ियों में डिफ़ॉगर होता ही है, इसलिए डिफागर (Defogger) को स्टार्ट रखें जिससे शीशे पर धुंध न छाए. वाहन में कपड़ा रखें क्योंकि ओस की बूंदे शीशे पर चढ़ जाती है, गाड़ी के वाइपर ठीक हो जिससे शीशा सही से साफ हो सके. आसपास चल रहे वाहनो से पर्याप्त दूरी जरूर बना कर रखें. साइनेज और रोड मार्किंग (Road Marking) यानी सड़क पर जो मार्क बने होते हैं उसके हिसाब से वाहन चलाएं. जिससे सड़क के कर्व और मोड़ को समझकर सही से वाहन चला सकेंगे. गाड़ी में फॉग लाइट्स नहीं है तो बाहर से भी लगवा सकते हैं.
