
farmer tractor rally Live:तनावपूर्ण हुआ माहौल,किसानों की भारी भीड़ पुलिस ने किया लाठीचार्ज और दागे आँसू गैस के गोले, एक किसान की मौत
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर दो महीने से प्रदर्शन कर रहे किसान गणतंत्र दिवस के मौक़े पर ट्रैक्टर रैली निकाल रहें हैं.पढ़ें युगान्तर प्रवाह पर लाइव अपडेट्स
नई दिल्ली:गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों को दिल्ली में घुसने से रोका जा रहा है।कई बॉर्डरों पर प्रदर्शन हिंसक हो गया है।पढ़ें लाइव अपडेट्स..
Live Blog

किसानों के आंदोलन पर कवि कुमार विश्वास का ट्वीट..
आंदोलनों की सफलता इन चार बातों पर निर्भर होती हैं-
(१)आंदोलन का उद्देश्य आख़री आदमी तक सही-सही समझा पाना
(२)आंदोलन के कुछ सर्वसम्मति से बने मानक चेहरे होने
(३)आंदोलन की गति सता विरोध से किसी भी हाल में देश-विरोधी न होने देना
(४)राष्ट्रीय सम्पत्ति,राष्ट्रीय मनोबल पर चोट न करना




क्या उद्योगपतियों के हाथों पूरी सरकार गिरवी है कि टस से मस नहीं होगी ?
आख़िर किस ग़ुरूर के तहत मोदी जी गणतंत्र को लाठीतंत्र में बदल रहे हैं ?
#किसान
संयुक्त किसान मोर्चा की ट्रैक्टर परेड मजनू का टीला से वापस जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी परेड पूरी हो गई है, इसलिए अब वे वापस धरना स्थल जा रहे हैं।

दिल्ली:आईटीओ पर सबसे ज्यादा हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस दाग रही है आंसू गैस के गोले।यहाँ से क़रीब 5 किलोमीटर की दूरी पर राजपथ और संसद भवन।
किसान आंदोलन बेक़ाबू हो चुका है, किसान ट्रैक्टर सहित दिल्ली के लाल किले के अंदर तक घुस गए हैं
दिल्ली में हो रही किसानों की ट्रैक्टर रैली से आई बुरी खबर, एक किसान की प्रदर्शन के दौरान आईटीओ में गोली लगने से मौत।पुलिस बता रही एक्सीडेंट।
दिल्ली में हुए किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह के घर पर उच्चस्तरीय बैठक, गृहसचिव, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी मौजूद।
