Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Danish Siddiqui Journalist: कवरेज़ के दौरान कंधार में पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या

Danish Siddiqui Journalist: कवरेज़ के दौरान कंधार में पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या
Danish Siddiqui : फ़ाइल फ़ोटो

भारत के सीनियर फ़ोटो जॉर्नलिस्ट व पुलित्जर अवार्ड से सम्मानित दानिश सिद्दीकी की कवरेज़ के दौरान अफगानिस्तान के कंधार इलाके में हत्या कर दी गई है. Photo journlist Danish Siddiqui Murder in Kandhar Afganistan

Danish Siddiqui Murder News In Hindi: भारत के सीनियर फ़ोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की गुरुवार रात कवरेज़ के दौरान अफगानिस्तान के हिंसाग्रस्त कंधार इलाके में हत्या कर दी गई। उनके मौत की ख़बर दिल्ली में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि गुरुवार रात कंधार में मेरे एक दोस्त दानिश सिद्दीकी की हत्या की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ। भारतीय पत्रकार और पुलित्जर पुरस्कार विजेता अफगान सुरक्षा बलों में शामिल थे। मैं उनसे दो हफ्ते पहले उनके काबुल जाने से पहले मिला था। उनके परिवार और संबंधी के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।Danish siddiqui Photo journalist Killed in afganistan

बता दें कि साल 2018 में दानिश सिद्दीकी को पुलित्जर पुरस्कार  से नवाजा गया था, ये अवॉर्ड उन्हें रोहिंग्या मामले में कवरेज के लिए मिला था। दानिश सिद्दीकी ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी जर्नलिस्ट के रूप में की थी, बाद में वह फोटो पत्रकार बन गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी शहर कंधार में और उसके आसपास भीषण लड़ाई की सूचना मिली है। तालिबान ने शहर के पास के प्रमुख जिलों पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा तालिबान द्वारा स्पिन बोल्डक जिले में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सीमा से सटे क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए भी भारी हिंसा की जा रही है।

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

जानकारी के अनुसार सिद्दीकी ने हाल ही में एक पुलिसकर्मी को बचाने के लिए अफगान विशेष बलों द्वारा चलाए जा रहे एक मिशन को कवर किया था जिसके बाद से ही वह आतंकवादियों के निशाने पर थे। उनकी रिपोर्ट में अफगान बलों के वाहनों को रॉकेट से निशाना बनाए जाने की ग्राफिक छवियां शामिल थीं।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us