Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:यूपी में मचा हड़कम्प..इन 18 जिलों के 157 लोग भी निजामुद्दीन मरकज़ में हुए थे शामिल..पुलिस खोजने में जुटी..!

कोरोना:यूपी में मचा हड़कम्प..इन 18 जिलों के 157 लोग भी निजामुद्दीन मरकज़ में हुए थे शामिल..पुलिस खोजने में जुटी..!
nizamuddin markaz corona virus.फ़ोटो-गूगल

भारत में कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़(इस्लामिक आयोजन) में शामिल लोगों में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले प्रकाश में आने के बाद पूरे देश में हड़कम्प मच गया है..इस आयोजन में यूपी के भी 157 लोगों के शामिल होने की सूचना है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

नई दिल्ली:जहाँ एक ओर लॉकडाउन सहित तमाम जरुरी एहितयात बरतकर सरकारें कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिन रात लगी हुई है।वहीं कुछ लोग पूरे किए कराए पर पानी फेरकर देश के लिए एक बड़ा संकट पैदा कर रहें हैं।nizamuddin markaz delhi corona virus

ये भी पढ़े-कोरोना:भारत में कोरोना मरीज़ कम हैं..या भारत टेस्ट ही नहीं कर पा रहा..पढ़े पूरे आंकड़े..!

दरअसल हाल ही में हुए दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज यानी इस्लामिक धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।इस तब्लीगी जमात में अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हुए थे। इस आयोजन में लोगों को धर्म की शिक्षा देकर इसके प्रचार-प्रसार के लिए देश के अलग-अलग मस्जिदों में भेजा गया था। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में देश विदेश से तकरीबन 1500 से 1700 लोग जुटे थे। लॉकडाउन के बाद भी ये लोग छिपकर मरकज में ही रह रहे थे।

क्यों मचा हड़कंप..

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

दरअसल इस मरकज़ में शामिल लोगों में 24 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि मरकज में शामिल 300 लोगों को अब तक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जबकि करीब 700 से 800 लोगों को आइसोलेट किया गया है।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

आपको बता दे कि यह आयोजन बीते 1 मार्च से 15 मार्च तक चला है।जिसमें देश के अलग अलग राज्यों सहित मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड के भी लोग शामिल हुए थे।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

ये भी पढ़े-कोरोना:पिछले 24 घण्टों में सबसे अधिक मामले..अब इतनी हुई संख्या..!

इस आयोजन में यूपी के भी 157 लोग शामिल हुए थे।जो वहां से अपने अपने जिलों में वापस आ गए हैं।मरकज़ में शामिल लोंगो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी ने जिन 18 जिलों के लोग इस मरकज़ में शामिल हुए थे उन सभी को मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक ट्रेस कर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के आदेश दिए हैं।

यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बिजनौर, बागपत, वाराणसी, भदोही, मथुरा, आगरा, सीतापुर, बाराबंकी, प्रयागराज, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर के कुल 157 लोग तब्लीगी जमात में शामिल होने गए थे।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us