Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bhukamp Kaha Aaya Hai: भूकंप के झटके से हिला महाराष्ट्र और अरुणाचल ! जानिए कितनी थी तीव्रता

Bhukamp Kaha Aaya Hai: भूकंप के झटके से हिला महाराष्ट्र और अरुणाचल ! जानिए कितनी थी तीव्रता
महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप : Image Credit Original Source

Bhukamp Today News In Hindi

भारत के महाराष्ट्र (Maharashtra Earthquake) और अरुणाचल (Arunachal Pradesh Earthquake) प्रदेश में भूकंप के झटकों से गुरुवार को धरती हिल गई. Bhukamp के झटके देश के साथ-साथ पाकिस्तान में भी महसूस किए गए. महाराष्ट्र के हिंगोली में दो बार झटके आए. भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में बताया जा रहा है.

महाराष्ट्र और अरुणाचल के भूकंप से हिल गई धरती

भारत में गुरुवार सुबह महाराष्ट्र (Maharashtra) के हिंगोली (Hingoli) में भूकंप के झटके से लोगों की नींद टूट गई. बताया जा रहा है कि पहला झटका थोड़ा हल्का था वहीं दूसरा काफी तेज. दूसरे झटके के समय धरती काफी देर तक हिलती रही.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के आंकड़े के अनुसार हिंगोली में पहला झटका सुबह करीब 6 बजकर 8 मिनट पर आया था जिसकी तीव्रता रेक्टर पैमाने में 4.5 बताई जा रही है. वहीं दूसरा झटका 6 बजकर 19 मिनट आया जिसकी रिक्टर स्केल तीव्रता 3.6 थी. वहीं अगर अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की बात करें तो वहां भी दो बार भूकंप (Bhukamp) के झटके महसूस किए गए.

अरुणाचल में झटके से लोग घरों से भागे

महाराष्ट्र के साथ ही अरुणाचल के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके से लोग अपने घरों से निकलकर भागे. पहला झटका बुधवार रात करीब 1 बजकर 49 मिनट पर आया था जिसकी तीव्रता 3.7 बताई जा रही थी जबकि गुरुवार तड़के करीब 4 बजे आया था जिसकी तीव्रता 3.4 थी.

bhukamp_today_news_in_hindi
भूकंप : Image Credit Original Source

जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में भूकंप का केंद्र पश्चिम कामेंग बताया जा रहा है. लगातार दो बार आए भूकंप के झटके से लोगों के अंदर दहशत आ गई है हालाकि महाराष्ट्र और अरुणाचल में आए भूकंप से अभी तक किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

क्यों आता है भूकंप (Know About Bhukamp)

भूकंप जब भी आता है तो स्थितियां छिन्न भिन्न हो जाती हैं. फिर ये सवाल आता है कि आखिर भूकंप क्यों और कैसे आता है. इसको जानने के लिए आपको इसे वैज्ञानिक रूप से समझना पड़ेगा. हमारी पृथ्‍वी की संरचना ऐसी है की ये टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

मान लीजिए की पृथ्वी बड़ी बड़ी चट्टानों के ऊपर स्थित है जिसके नीचे तरल पदार्थ भरा है. इन चट्टानों के बीच परस्पर घर्षण होता रहता है. जब ये टकराव की स्थित तेज होती है तो प्लेट या चट्टाने टूटकर नीचे खिसक जाती हैं और तरल लावा ऊपर आकर विझोभ उत्त्पन करता है जिससे पृथ्वी की स्थित असामान्य हो जाती है और वह हिलने लगती है जिसे भूकंप कहते हैं.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us