Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Anand Mahindra Help: पिता के निधन के बाद 10 साल का बच्चा लगाने लगा रेहड़ी ! कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी देख आनंद महिंद्रा आये सामने

10 वर्षीय जसप्रीत की मदद के लिए आनंद महिंद्रा आये आगे, image credit original source

Anand Mahindra

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनन्द महिंद्रा (Anand Mahindra) एक्स पर सक्रिय रहते हैं. 10 साल के सिख बच्चे का रेहड़ी पर रोल (Roll) बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ है. इस बच्चे के पिता का निधन इसी साल हो गया था, तबसे ये और इसकी 14 साल की बहन रेहड़ी पर रोल बनाने लगे. किसी ग्राहक ने इस बच्चे का एग रोल (Egg Roll) बनाते हुए वीडियो बनाया और अब इसे आनन्द महिंद्रा ने एक्स (X) पर शेयर किया है. साथ ही वे बच्चे की पढ़ाई के लिए उसकी मदद करना चाहते हैं.

पिता के निधन के बाद 10 वर्षीय बच्चे पर आ गई बड़ी जिम्मेदारी

10 वर्षीय बच्चे का नाम जसप्रीत (Jaspreet) है. पिता के निधन के बाद खेलने-कूदने की उम्र में सारी जिम्मेदारी उसके कंधो पर आ गई. एक ग्राहक जब उसकी रेहड़ी पहुंचा तो वह एग रोल बना (Prepare Egg Roll) रहा था. इतनी कम उम्र में बच्चे को इस तरह का काम करते देखकर हर कोई उसके जज़्बे को सलाम करता है.

ग्राहक ने जब उससे पूछा कि तुम अकेले ठेला लगाते हो उसने कहा वह अपनी 14 साल की बहन के साथ ठेला लगाता है. माना जा रहा है यह वीडियो किसी ग्राहक ने बनाया है. जो उससे लगातार सवाल कर रहा है.  एक सवाल पूछा कि इतनी सी उम्र में कड़ी मेहनत करने की हिम्मत कहाँ से लाते हो.

उसने कहा कि गुरु गोविंद सिंह (Guru Gobind Singh) का बेटा हूँ, ताकत वही देते है जबतक ताकत है लड़ूंगा. यह भी बताया कि उसकी मां भी उन्हें छोड़कर पंजाब चली गई. वह अपने चाचा के साथ रहता है.

Read More: केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला

आनन्द महिंद्रा ने वीडियो किया शेयर

करीब 2 मिनट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह वीडियो आनंद महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा के पास जा पहुंचा जिसे खुद आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है और उन्होंने इस बच्चे की पढ़ाई के लिए मदद करने की बात भी कभी है. आनंद महिंद्रा ने लिखा कि 'हिम्मत करो तुम्हारा नाम जसप्रीत है लेकिन उसकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली के तिलक नगर में है यदि किसी के पास उसका कांटेक्ट नंबर हो तो कृपया शेयर करें महिंद्र फाऊंडेशन की टीम यह पता लगायेगी कि हम उस बच्चे की मदद शिक्षा में किस तरह से कर सकते हैं.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

क्या बोले यूजर्स?

जसप्रीत का रोल बनाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्स पर इस वीडियो को अभी तक 91 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. एक यूजर ने बच्चे के इस कदम पर कहा, ‘वो हार नहीं मान रहा है. इस बच्चे ने जिम्मेदारी लेने और अपने लिए खड़े होने का फैसला किया है. उसकी हिम्मत प्रेरणादायक है.’ एक ने कहा, ‘दिल दुखाने और प्रेरणा देने वाला वीडियो, कभी हार मत मानो.’ एक और ने लिखा, ‘बच्चे ने मुझे रुला दिया. मैं उम्मीद करता हूं कि आनंद महिंद्रा इस बहादुर लड़के तक पहुंचेंगे और हर संभव तरीके से मदद करेंगे. 

07 May 2024 By Vishal Shukla

Anand Mahindra Help: पिता के निधन के बाद 10 साल का बच्चा लगाने लगा रेहड़ी ! कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी देख आनंद महिंद्रा आये सामने

Anand Mahindra

पिता के निधन के बाद 10 वर्षीय बच्चे पर आ गई बड़ी जिम्मेदारी

10 वर्षीय बच्चे का नाम जसप्रीत (Jaspreet) है. पिता के निधन के बाद खेलने-कूदने की उम्र में सारी जिम्मेदारी उसके कंधो पर आ गई. एक ग्राहक जब उसकी रेहड़ी पहुंचा तो वह एग रोल बना (Prepare Egg Roll) रहा था. इतनी कम उम्र में बच्चे को इस तरह का काम करते देखकर हर कोई उसके जज़्बे को सलाम करता है.

ग्राहक ने जब उससे पूछा कि तुम अकेले ठेला लगाते हो उसने कहा वह अपनी 14 साल की बहन के साथ ठेला लगाता है. माना जा रहा है यह वीडियो किसी ग्राहक ने बनाया है. जो उससे लगातार सवाल कर रहा है.  एक सवाल पूछा कि इतनी सी उम्र में कड़ी मेहनत करने की हिम्मत कहाँ से लाते हो.

उसने कहा कि गुरु गोविंद सिंह (Guru Gobind Singh) का बेटा हूँ, ताकत वही देते है जबतक ताकत है लड़ूंगा. यह भी बताया कि उसकी मां भी उन्हें छोड़कर पंजाब चली गई. वह अपने चाचा के साथ रहता है.

आनन्द महिंद्रा ने वीडियो किया शेयर

करीब 2 मिनट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह वीडियो आनंद महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा के पास जा पहुंचा जिसे खुद आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है और उन्होंने इस बच्चे की पढ़ाई के लिए मदद करने की बात भी कभी है. आनंद महिंद्रा ने लिखा कि 'हिम्मत करो तुम्हारा नाम जसप्रीत है लेकिन उसकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली के तिलक नगर में है यदि किसी के पास उसका कांटेक्ट नंबर हो तो कृपया शेयर करें महिंद्र फाऊंडेशन की टीम यह पता लगायेगी कि हम उस बच्चे की मदद शिक्षा में किस तरह से कर सकते हैं.

क्या बोले यूजर्स?

जसप्रीत का रोल बनाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्स पर इस वीडियो को अभी तक 91 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. एक यूजर ने बच्चे के इस कदम पर कहा, ‘वो हार नहीं मान रहा है. इस बच्चे ने जिम्मेदारी लेने और अपने लिए खड़े होने का फैसला किया है. उसकी हिम्मत प्रेरणादायक है.’ एक ने कहा, ‘दिल दुखाने और प्रेरणा देने वाला वीडियो, कभी हार मत मानो.’ एक और ने लिखा, ‘बच्चे ने मुझे रुला दिया. मैं उम्मीद करता हूं कि आनंद महिंद्रा इस बहादुर लड़के तक पहुंचेंगे और हर संभव तरीके से मदद करेंगे. 

Latest News

सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. जहां सावन सोमवार का विशेष महत्व...
Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Follow Us