Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

AmarNath Yatra Registration 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ! जान लीजिए पूरे नियम

AmarNath Yatra Registration 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ! जान लीजिए पूरे नियम
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण 2024, image credit original source

अमरनाथ यात्रा 2024

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल यानी आज से शुरू हो रही हैं. इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा 29 जून से प्रारम्भ होगी. जबकि 19 अगस्त को यात्रा समाप्त होगी. यात्रा पर जाने के इच्छुक श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं.

अमरनाथ यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

चलो अमरनाथ, चलो अमरनाथ, चलो अमरनाथ भाई हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) प्रारंभ होती है. जम्मू के पहलगाम (Pehalgaon) से यात्री अमरनाथ यात्रा शुरू करते हैं और पवित्र गुफा (Holy Cave) में पहुंचते हैं इस बीच तीर्थ यात्री (Devotees) कड़ी सुरक्षा के घेरे में खतरनाक पहाड़ियों के बीच से यात्रियों को गुजरना पड़ता है.

52 दिन की इस यात्रा के लिए आज 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. जबकि अमरनाथ यात्रा इस बार 29 जून से प्रारंभ होने जा रही है. अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से हो कर जाती है. एक मार्ग अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग है, जबकि दूसरा गांदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग. 

ऑनलाइन व ऑफ़लाइन दोनों तरह से करवा सकते हैं पंजीकरण

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले इच्छुक यात्री 15 अप्रैल से इस आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इसके साथ ही मोबाइल ऐप पर आप श्री अमरनाथजी यात्रा के जरिए भी पंजीकरण कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करने के बाद वह अन्य जानकारियां को पूरा कर 29 जून से प्रारंभ हो रही अमरनाथ यात्रा में शामिल हो सकेंगे. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफ़लाइन की जा रही है.

अमरनाथ की यात्रा इस बार 19 अगस्त 2024 तक चलेगी और उसी दिन इसका समापन होगा इस बार यात्रा करीब 52 दिन की होगी. अमरनाथ यात्रा को लेकर कुछ विशेष गाइडलाइंस तय की गई है जिन्हें आपको बताएंगे की यात्रा के दौरान पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए किन गाइडलाइंस का आपको पालन करना है. अमरनाथ की पवित्र गुफा में सुबह और शाम की लाइव आरती का भी प्रसारण देख सकेंगे और उसमें शामिल हो सकेंगे इसके लिए आप वेबसाइट और एप के जरिए इसमें शामिल हो सकते हैं

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

ये रहेंगी गाइडलाइंस (AmarNath Yatra Registration 2024)

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो गए हैं. इसके लिए नामित बैंक की शाखाओं को तय किया गया है वहां पर ही आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं मोबाइल एप पर श्री अमरनाथजी यात्रा पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा पर आयु सीमा भी निर्धारित की गई है जिसमें 13 वर्ष की आयु से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु वाले तीर्थ यात्री और गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण नहीं किया जाएगा.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

नामित बैंक शाखाओं पर रजिस्ट्रेशन (AmarNath Yatra Registration 2024)

अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए जो भी बैंक शाखा है उनके माध्यम से अग्रिम पंजीकरण वास्तविक समय के आधार पर बायोमेट्रिक, ईकेवाईसी प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा. नामित बैंक जिनमें यस बैंक, पीएनबी, एसबीआई के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी. 

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य (AmarNath Yatra Registration 2024)

अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है इसके लिए आप 8 अप्रैल 2024 से अधिकृत डॉक्टर से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जो सीएचसी से बनवा सकते हैं, इसके साथ ही आधार कार्ड, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वेध प्रमाण पत्र के जरिये यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.

जिन यात्रियों का पंजीकरण हो गया है वे यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू और कश्मीर संभाग के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किसी भी केंद्र से उन्हें आरएफआईडी कार्ड लेना होगा, ये नही लेते है तो प्रवेश नहीं मिलेगा. वैसे भी बालटाल और पहलगाम ट्रैक से 10-10 हजार श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर भेजने की अनुमति दी जाती है.

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us