Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Amarnath Yatra First Batch : भोले के भक्तों का इंतज़ार हुआ ख़त्म, अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना

Amarnath Yatra First Batch : भोले के भक्तों का इंतज़ार हुआ ख़त्म, अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना
उप राजयपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, फाइल फोटो

Amarnath Yatra: भोले के भक्तों का इंतजार खत्म हुआ. 4 जुलाई से सावन का पवित्र मास शुरू होने जा रहा है.अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहले जत्थे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया .इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों व भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुए.


हाईलाइट्स

  • उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ पहला जत्था,सीआरपीएफ की बटालियन चप्पे-चप्पे पर नजर
  • 4 जुलाई से सावन का पवित्र मास शुरू, हर हर महादेव के जयकारों के साथ जत्था रवाना

LG Manoj Sinha flagged off the first batch of Amarnath Yatra : श्रावण मास शुरू होने जा रहा है और इस बार करीब 2 महीने का सावन रहेगा .अमरनाथ यात्रा को लेकर आज जम्मू से पहले जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त के साथ रवाना किया गया. श्रद्धालुओं की यात्रा बालटाल और पहलगाम होते हुए बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा पहुंचेगी. कितने यात्री पहले जत्थे में अमरनाथ गुफा के लिए निकले चलिए आपको बताते हैं..

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जत्था रवाना

शुक्रवार को सुबह 4 बजे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 62 दिन तक चलने वाली इस अमरनाथ यात्रा में कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं. साथ ही कई चीजों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है. हालांकि श्रद्धालुओं में बाबा के दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह है. भारी संख्या में कुल 3488 श्रद्धालुओं का पहला जत्था हर-हर महादेव के जयकारों का उदघोष करते हुए बेस कैम्प से अमरनाथ के लिए रवाना हुआ.

सीआरपीएफ व अन्य बलों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती

Read More: केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला

अमरनाथ यात्रा के दौरान केंद्र सरकार के द्वारा अतिरिक्त  फोर्स व कम्पनियों को भेजा गया है जिनकी चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई है .सुरक्षा की दृष्टि से इस बार सीआरपीएफ और पुलिस की टीम मौजूद रहेंगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे बराबर निगाह रखेगी. डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जायेगी.साथ ही मोटर बाइक दस्ता भी मौजूद रहेगा.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

पवित्र गुफा की सुरक्षा के लिए ये कम्पनी तैयार

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

अमरनाथ पवित्र गुफा में इस बार सीआरपीएफ की जगह आईटीबीपी के जवान मोर्चा संभालेंगे. दरअसल आइटीबीपी को इसलिए नियुक्त किया गया है क्योंकि यह माउंटेन वार फेयर में काफी माहिर होते हैं. वही अन्य जगहों पर सीआरपीएफ बराबर निगरानी करेगी. पहले जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना कर दिया गया है.हर तरफ सभी प्रकार से सुरक्षा के लिये कम्पनियों की टुकड़ी अमरनाथ यात्रा के चप्पे-चप्पे पर पहुंच चुकी है.

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us