Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bad News Upcoming Film: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के फैन्स के लिए गुड न्यूज ! बहुत ही जल्द आ रही है "बैड न्यूज़", लगेगा रोमांस और कॉमेडी का तड़का

Bad News Upcoming Film: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के फैन्स के लिए गुड न्यूज ! बहुत ही जल्द आ रही है
बैड न्यूज़ , image credit original source

हरफनमौला कलाकार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म बेड न्यूज़ (Bad News) बहुत ही जल्द दर्शकों के बीच धूम मचाने वाली है. धर्म प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म को बनाया जा रहा है इस फिल्म की रिलीज की तारीख भी लीक हो चुकी है जिसे खुद डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्टर जारी (Poster Released) करते हुए जानकारी दी है.

विक्की कौशल लेकर आ रहे है बैड न्यूज़

अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपने फैन्स के लिए एक और धमाकेदार फिल्म "बैड न्यूज़" (Bad News) लेकर आ रहे हैं इस मूवी में विक्की के साथ तृप्ति डिमरी (Tripti dimri) और एमी विर्क (Emmy Virk) भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं कॉमेडी (Comedy) और ठहाको से भरपूर इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज किया जाएगा. जिसकी जानकारी खुद करण जौहर (Karan Jauhar) ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है.

उन्होंने बैड न्यूज़ (Bad News) फ़िल्म की एक वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा है कि एक मजेदार हंगामे के लिए तैयार हो जाइए, ऐसी ही मजेदार सिचुएशन का इंतजार है जो सालों में एक बार आती है असल घटनाओं पर बनी एक कॉमेडी इसी के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख का भी खुलासा कर दिया है यह फिल्म 19 जुलाई को देशभर के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

https://www.instagram.com/reel/C4p3PIuI2IB/?igsh=MW5xbm9oMXpxYmo4cw==

पहले दी गुड न्यूज़ और अब बैड न्यूज़

फिल्म बैड न्यूज़ को साल 2019 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज़ के मेंकर्स द्वारा बनाया गया है इस फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता थे फिल्म गुड न्यूज़ भी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी जिसकी लागत करीब 60 करोड रुपए थी जिसने दुनिया भर में 314 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था इसी के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. हालांकि इस पिक्चर की क्या कहानी है, क्या यह मूवी फिल्म गुड न्यूज़ का सीक्वल है अब यह तो मूवी को देखने के बाद ही जान
पाएंगे ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस मूवी का यह वीडियो जो काफी हद तक गुड न्यूज़ जैसा ही दिख रहा है.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

विक्की कौशल है हरफनमौला अभिनेता

अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने बहुत ही कम समय में अपने शानदार अभिनय से करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज किया है उन्होंने कई फिल्मों में ऐसा अभिनय किया है जिसे देखकर लोगों ने काफी सराहा है. बात की जाए उनके बेस्ट परफॉर्मेंस की तो जनवरी 2019 को रिलीज हुई फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी में उनका शानदार अभिनय ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था यही नहीं अभी हाल ही में उनकी रिलीज हुई मूवी सैम बहादुर थी. इसलिए भी दर्शकों को उनकी मूवी का बड़े ही बेसब्री से इंतजार है.

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us