Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sonali Fogat Death: भाजपा नेत्री व टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत

Sonali Fogat Death: भाजपा नेत्री व टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत
Sonali Phogat (फाइल फोटो)

बिग बॉस 14 में नज़र आ चुकी टिक टॉक स्टार व भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का अचानक निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि मौत की वजह हार्ट अटैक है. (Sonali Fogat Death Heart Attack)

Sonali Phogat News:बीजेपी नेत्री व ऐक्ट्रेस सोनाली फोगाट का सोमवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. वह 41 साल की थीं. हरियाणा से आने वाली सोनाली साल 2019 में बीजेपी के टिकट पर हरियाणा विधानसभा (Harayan Assembly Election 2019) का चुनाव लड़ चुकी हैं. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

जानकारी के अनुसार सोनाली (sonali Phogat) इन दिनों अपनी टीम के साथ गोवा में थी. सोमवार को उनकी मुलाकात स्थानीय बीजेपी नेताओं से भी हुई थी. हार्ट अटैक (Sonali Phogat Heart Attack) से पहले तक वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थी.उन्होंने कुछ पोस्टें भी की थीं. बताया जा रहा है कि देर रात उन्हें सीने में अचानक तेज दर्द हुआ जिसकी सूचना उन्होंने अपने स्टाफ को दी.स्टाफ के लोग तुरन्त अस्पताल लेकर पहुँचें लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि जिस वक्त सोनाली अस्पताल पहुँचीं थी उनकी मौत हो चुकी थी.

सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी.वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं.दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली.2019 में भाजपा की टिकट पर हरियाणा के आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था.

सोनाली (Sonali Phogat Death News) पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी थी.उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था.सोनाली बैन हो चुके टिक टॉक एप में भी काफी पॉपुलर थीं.उनके वहां लाखों फैंस थे.इसके अलावा वह बिग बॉस 14 में भी नज़र आ चुकी थीं.

 

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us