Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हादसा:टिकटॉक का वीडियो बनाते समय चली गोली..युवक की मौत!

फोटो-युगान्तर प्रवाह

नई दिल्ली के एक इलाक़े से गोली लगने से युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है..गोली क्यों और कैसे चली औऱ टिकटाक मोबाइल एप्प का युवक की मौत से क्या है संबंध है..पढ़े विस्तार से युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरा वाक़या।

नई दिल्ली: लोगों के मनोरंजन के लिए बना फ़ेमस मोबाइल एप्प टिकटाक एंड्राइड मोबाइल यूजर्स के बीच ख़ासा लोकप्रिय है। लोग टिकटाक पर फ़ेमस होने के लिए कई तरह के वीडियो बना कर अपलोड करते हैं। पर टिकटाक की दीवानगी लोगों के बीच अब ख़तरनाक होती जा रही है।कई बार लोग जान जोख़िम में डालकर वीडियो शूट करते हैं और उसे फ़िर अपलोड करते हैं।

ताज़ा मामला नई दिल्ली के बाराखंभा रोड से लगे रणजीत सिंह फ्लाईओवर का है।एक मीडिया वेबसाइट में प्रकाशित ख़बर के अनुसार बीती रात सलमान(19) नाम का लड़का अपने दोस्तों सोहेल और आमिर के साथ कार से इंडिया गेट गया हुआ था।लौटते समय कार चला रहे सलमान के बगल में बैठे सोहेल ने एक देसी पिस्तौल निकाली। उन्होंने टिकटाक के लिए वीडियो बनाने की कोशिश की इसी दौरान सलमान पर निशाना साधा लेकिन पिस्तौल से निकली गोली उसके बाएं गाल पर लगी।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद दोनों दोस्त घबरा गये और दरियागंज में सोहेल के रिश्तेदार के घर गये और खून से सने कपड़े बदले।इसके बाद दोनों दोस्त गोली लगने से घायल हुए सलमान को नजदीकी अस्पताल में ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाराखंभा रोड पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आमिर, सोहेल और एक अन्य व्यक्ति शरीफ को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

15 Apr 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
श्रावण पुत्रदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है. संतान सुख की कामना करने वाले दंपतियों...
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

Follow Us