Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Indian Idol Winner Vaibhav Gupta: इंडियन आईडल सीजन 14 के विनर बने कानपुर के वैभव गुप्ता ! जीती ट्राफी, 25 लाख रुपये नकद और चमचमाती कार

Indian Idol Winner Vaibhav Gupta: इंडियन आईडल सीजन 14 के विनर बने कानपुर के वैभव गुप्ता ! जीती ट्राफी, 25 लाख रुपये नकद और चमचमाती कार
वैभव गुप्ता विजेता, image credit original source

Kanpur Vaibhav Gupta

भारत के सबसे बड़े सिंगिंग रिएलिटी शो "इंडियन आइडल" सीजन 14 (Indian Idol Season 14) के ग्रांड फिनाले (Grand Finale) पूरा हो चुका है. इस बार कानपुर के वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta) ने इंडियन आइडल सीजन 14 के विजेता बने हैं. वैभव की जादुई आवाज की बदौलत फैंस के दिलों में उन्होंने बड़ी जगह बनाई. विनर वैभव ने चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ एक कार और 25 लाख रुपये की प्राइज मनी हासिल की है वहीं उनके कॉम्पटीटर के रूप में रनर अप सुभादीप दास चौधरी ने भी सभी का दिल जीता.

कानपुर के वैभव बने इंडियन आइडल 14 के विनर

इंडियन आइडल सीजन 14 का विजेता घोषित हो चुका है. इस बार कानपुर (Kanpur) के नानकारी में रहने वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta) ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये और एक चमचमाती कार भी जीती है. इसके साथ ही फर्स्ट रनरअप सुभादीप दस चौधरी और सेकंड रनरअप पीयूष पवार को 5 पांच लाख रुपये तो वहीं थर्ड रनरअप अनन्या पाल को 3 लाख रुपये की नकद राशि दी गयी है. बताते चले कि, सीजन खत्म होने तक शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट अंजना पद्मनाभन, अनन्या पाल, पीयूष पंवार, वैभव गुप्ता, सुभादीप दास चौधरी और आघा मिश्रा थे.

vaibhav_gupta_winner_indian_idol_season_14
वैभव गुप्ता विनर, image credit original source

खिताब जीतने के बाद वैभव गुप्ता हुए भावुक

इंडियन आइडल 14 का खिताब हासिल करने वाले वैभव गुप्ता ने बताया कि, वह कानपुर के नानकारी के रहने वाले है उनकी पढ़ाई-लिखाई कानपुर से ही हुई है उनके पिता एक व्यापारी है तो वही माँ गृहणी है. पिता उन्हें बचपन से ही इंजीनियर बनाना चाहते थे लेकिन उनका मन केवल सिंगिंग में ही लगता था और आवाज के जादूगर "सुखविंदर सिंह को वह गुरु मानते हैं. यही कारण है कि उन्होंने इस सीजन में ज्यादातर उन्ही के गाने गाए है. आगे वो बताते है कि, उन्हें लग रहा है कि जैसे वह अभी भी कोई सपना देख रहे हो फिलहाल अपनी जीत के लिए उन्होंने कहा कि, मैं हर एक उस शख्स का आभारी हूँ जिसने मुझे देखा सुना और मेरे लिए वोट किया साथ ही शो के जजेज और एंकर द्वारा समय-समय पर मुझे सही मार्गदर्शन दिया गया.जिससे आज मैं ये मुकाम हासिल कर पाया हूँ.

इसके साथ ही मेरे चाहने वाले और मेरे माता-पिता जिन्होंने मुझे इस काबिल बनाया की मैं यहाँ तक पहुँच पाया क्योकि कॉम्पटीशन बहुत ही ज्यादा टफ था और सभी सिंगर्स एक से बढ़कर एक परफॉर्म कर रहे थे, लेकिन दर्शको का प्यार और दुआओ का ही ये असर है जो मैने आज अपने देश के साथ साथ अपने कानपुर शहर का नाम रोशन किया है. मेरे लिए ये पल हमेशा यादगार रहेगा कि जिन्हें मैं बचपन से सुनता आ रहा हूं "सोनू निगम" उन्होंने ही मेरे विजयी होने की घोषणा की थी. मैं वायदा करता हूँ कि आने वाले समय मे जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं दर्शको को कभी निराश नही करूँगा, बल्कि अपने गानों के जरिये सभी के दिलो में अपनी जगह बनाऊंगा।

एक नजर इंडियन आइडल सीजन 14 और ग्रांड फिनाले

देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियालिटी शो "इंडियन आइल" सीजन 14 की बात करें तो ये शो इतना लोकप्रिय है कि हर बार अपने पिछले सीजन के मुकाबले और भी बेहतर होता जा रहा है. यही कारण है कि, इस शो पर आने वाले प्रतिभागी दर्शको के बीच अपनी अलग ही छाप छोड़ते है. बात करें यदि इस सीजन की तो इस बार शो को जज करने लेजेंड्री सिंगर कुमार सानू बहुत ही कम समय मे म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले संगीतकार विशाल ददलानी और वर्सटाइल सिंगर श्रेया घोसाल ने जज किया था.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

वहीं लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर रहे छोटे पर्दे के बड़े अभिनेता "हुसैन" ने होस्ट किया था वहीं ग्रैंड फिनाले में चीफ़ गेस्ट के रूप में अपने समय के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा तो कभी इंडियन आइडल कंटेस्टेंट रही नेहा शर्मा और कभी इंडियन आइडल शो को जज करने वाले सदाबहार सिंगर सोनू निगम को आमंत्रित किया गया था वहीं मीडिया को दिए गए इंटरव्यु में जजो की मंडली ने सीजन 14 के लिए वैभव गुप्ता ट्रॉफी का असली हकदार बताया.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us