Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Vaishno Devi Mandir Hadsa Death Roll:वैष्णों देवी मंदिर हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं में सात यूपी के देखें नाम पता

Vaishno Devi Mandir Hadsa Death Roll:वैष्णों देवी मंदिर हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं में सात यूपी के देखें नाम पता
वैष्णों देवी मंदिर हादसा

वैष्णों देवी मंदिर में हुए हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और कई घायल हैं, मृतकों में अलग अलग प्रदेशों के लोग हैं, चार मृतक उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों के हैं. Vaishno Devi Hadsa

Vaishno Devi Mandir:जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कटरा के वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत से पूरे देश में शोक है.दरअसल साल के पहले दिन ही इस तरह के हादसे की ख़बर से लोगों में खलबली मच गई है.12 मृतकों  में से 11 लोगों की शिनाख्त हो गई है. इनमें सात लोग उत्तर प्रदेश के हैं.सात में भी सर्वाधिक तीन कानपुर के तथा दो सहारनपुर के हैं.एक-एक मृतक गाजियाबाद और गोरखपुर के हैं. Vaishno Devi Hadsa Death Roll

मृतकों में कानपुर के नरेन्द्र कश्यप पुत्र सुभाव, महेन्द्र गौड़ पुत्र शिव कुमार तथा मोनू शर्मा पुत्र फेरुमल हैं.सहारनपुर के 38 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र वीररामपाल सिंह व सालापुर के 35 वर्षीय धर्मवीर सिंह हैं.मृतकों में गाजियाबाद निवासी 35 वर्षीया श्वेता सिंह-पत्नी विक्रांत सिंह तथा गोरखपुर के 30 वर्षीय डॉक्टर अरुण प्रताप सिंह भी हैं.

इस बड़े हादसे के पीछे की वज़ह दर्शन की लाइन में लगे कुछ युवकों का आपस में विवाद है.केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बारे में बताते हुए कहा कि गेट नंबर तीन पर कुछ नौजवानों में कुछ बहस हुई थी और फिर इनमें से किसी को धक्का दिया गया और इस दौरान लोग भागने लगे.इस विवाद के चलते भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई और 12 लोग मारे गए. इस हादसे में 14 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us