Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:करोड़पति बनाने के नाम पर युवाओं से ठगी कर रही कम्पनी..प्रशासन नहीं कस पा रहा शिकंजा.!

फतेहपुर:करोड़पति बनाने के नाम पर युवाओं से ठगी कर रही कम्पनी..प्रशासन नहीं कस पा रहा शिकंजा.!
ग्लेज कम्पनी का ऑफ़िस फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ज़िले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ बाईपास पर स्थित ग्लेज ट्रेडिंग कम्पनी का बेरोजगार युवकों को लूटने का काम बदस्तूर जारी है..मंगलवार को फ़िर एक ठगी शिकार युवक ने पुलिस में तहरीर देकर अपना दुखड़ा सुनाया...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:प्रशासन इन तथाकथित मल्टी लेवल मार्केटिंग(MLM) कम्पनियों पर करोडपति बनाने के नाम पर हो रही बेरोजगार युवकों के साथ लूट पर क्यों नहीं लगाम लगा पा रहा है,ये अपना आप मे एक बड़ा प्रश्न बन चुका है? ऐसी ही एक कथित फ्रॉड कम्पनी के काले कारनामो की पोल रोज खुल तो रही है लेक़िन प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही न होने से इनके मंसूबे बढ़े हुए हैं और वह धड़ल्ले से अपना काम जारी किए हुए हैं।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:लखपति बनने का झांसा देकर करोड़ो डकार गई फर्जी कम्पनी..बंधक बने युवक ने छूटने के बाद बताई सच्चाई.!

ज़िले के मुख्यालय में लखनऊ बाईपास स्थित ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कम्पनी के ऑफिस में नौकरी देने के नाम पर देश भर के अलग अलग कोनों से बुलाकर बेरोजगार युवकों से बीस बीस हज़ार रुपए की लूट की जा रही है।अभी पिछले दिनों ही में अयोध्या(फैजाबाद) जिले के रहने वाले दो युवकों ने उपरोक्त कम्पनी के ऊपर नौकरी के नाम पर 20 हज़ार रुपए ठगने के आरोप लगाए थे।इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि जब हम लोगों ने कम्पनी की शिकायत बाहर करने की बात कही तो कम्पनी के लोगों ने बंधक बना लिया जिसके बाद नौबत मारपीट तक आ पहुंची दोनों युवक किसी तरह कम्पनी के ऑफिस से बाहर निकले और फिर मीडिया में आकर कम्पनी के काले करतूतों की पोल खोली थी।

ये भी पढ़े-कमलेश तिवारी हत्याकांड:हत्या के पीछे कौन..क्या पैग़म्बर पर दिया गया विवादित बयान बना नृशंस हत्या की वजह..!

इसी कम्पनी द्वारा ठगी का शिकार हुए यूपी कासगंज के रहने वाले निसार अहमद ने बताया कि उसके पास कम्पनी द्वारा फोन पहुंचा की उसे नौकरी की जरूरत हो तो हमारी कम्पनी नौकरी देगी।जिसके बाद मैंने नौकरी के लिए हां कर दिया तो उन्होंने कहा कि आप 10 अक्टूबर को इंटरव्यू के लिए फतेहपुर आ जाइये।कम्पनी द्वारा 20 हज़ार रुपए नौकरी के नाम पर लिए गए और कहा गया कि आप अपने जैसे ही ज्यादा से ज्यादा लड़को को कम्पनी में जुड़वाओ तब सैलरी दी जाएगी जब मैंने यह सब करने से मना कर दिया और अपने पैसे वापस करने के लिए कहा तो कम्पनी ने पैसे वापस देने से मना कर दिया और मुझको कम्पनी के ऑफिस के अंदर ही कैद कर दिया।

मंगलवार को पीड़ित निसार अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कम्पनी से अपने रुपए वापस कराने की मांग की है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us