Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हाइवे पर लूट करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़..गैंग में कई स्थानीय भी शामिल.!

पुलिस की गिरफ्त में अंतर्जनपदीय गैंग

फतेहपुर पुलिस को बुधवार के दिन उस वक्त बड़ी सफलता हाँथ लगी जब थरियांव थाना प्रभारी व उनकी टीम ने हाइवे में लूट करने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का फंडाफोड़ कर कई लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:हाइवे पर राह चलती गाड़ियों को घेरकर लूट करने वाला एक कुख्यात गिरोह बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस ने इस गिरोह के  सरगना अली हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी जिला रामपुर व उसके चार अन्य साथी पप्पू निवासी रामपुर, वाहिद अली निवासी रामपुर ,अलवर फारुखी निवासी कटरा अब्दुलगनी थाना कोतवाली फतेहपुर व मोहम्मद आशिक निवासी चौक थाना कोतवाली फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-भीषण सड़क हादसे में फिर दहला जिला ट्रक बस की सीधी टक्कर में क़रीब दस की मौत..दो दर्जन से अधिक घायल.!

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिलदेव मिश्रा ने बताया कि थरियांव पुलिस को बुधवार को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत NH2 पर भरतपुर मोड़ के समीप हाइवे पर अपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से कुछ लोग बैठे हुए हैं जिस पर थरियांव थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा और निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने अपनी पूरी टीम के साथ उक्त स्थान पर दबिश देकर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार हुए पांचों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट,चोरी व टप्पेबाजी के अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं साथ ही पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने लूट व चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने हाइवे में लूट व रेलवे स्टेशनों में टप्पेबाजी से इकट्ठा किए गए कुल 95000 हज़ार रुपए नगद साथ ही सोने चांदी के आभूषण,भारी मात्रा में अवैध असलहे व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-लापरवाह बिजली विभाग के चलते गवां दी एक बालक ने जान..दो झुलसे.!

हालांकि इस गिरोह के तीन लुटेरे महबूब पुत्र आरिफ़ निवासी सूपा थाना मलवां जिला फतेहपुर,यशीन पुत्र आमिन निवासी सूपा थाना मलवां जिला फतेहपुर व सुफियान पुत्र अनवर अली निवासी घोसियाना ज्वालागंज थाना कोतवाली फतेहपुर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है पुलिस तीनो फ़रार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

19 Jun 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us