Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:तारकोल के ड्रम में मिले शव की हुई शिनाख्त..मौत अब भी रहस्यों के घेरे में!

फतेहपुर:तारकोल के ड्रम में मिले शव की हुई शिनाख्त..मौत अब भी रहस्यों के घेरे में!
बुधवार को मिले शव को देखने उमड़ी भीड़

बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी के स्टोर में तारकोल के ड्रम में मिले युवक की शिनाख्त हो गई है..लेक़िन कई सवाल अब भी रहस्य बने हुए हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आबूनगर स्थिति डाक बंगले के बग़ल में पीडब्ल्यूडी के स्टोर से बुधवार को तारकोल के ड्रम में एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था।

शहर के वीआईपी इलाके में हुई इस ससनीखेज वारदात से पूरा पुलिस महकमा सकते में था चूंकि मिली लाश की हालत देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव तीन से चार दिन पुराना है।लाश  पूरी तरह से तारकोल में डूबी हुई थी और बदन में एक भी कपड़े मौजूद नहीं थे।चौकीदार की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।बुधवार को हुई घटना जब मीडिया की सुर्खियां बनी तब परिजनों को इसकी जानकारी मिली।आबुनगर चौकी पहुंचे परिजनों ने शव के पास बरामद हुए जूते व कपड़ो के माध्यम से शव की शिनाख्त की।

यह भी पढ़े: तारकोल के ड्रम में डूबा मिला युवक का शव..हत्या की आशंका.!

आख़िर कौन था वह शख्स जिसका शव डाक बंगले के स्टोर में मिला था?

तारकोल के ड्रम में पुलिस को  मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त चांद पुत्र अजीज निवासी बाबू जी का पुरवा थाना बेकनगंज जनपद कानपुर के रूप में हुई है।
कानपुर से आए मृतक के परिजनों ने बताया कि वह फतेहपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीते 29 मार्च को आया था लेक़िन वापस घर नहीं पहुंचा कई दिनों तक खोजने के बाद कल जब मीडिया में अज्ञात शव के मिलने की ख़बर पढ़ी तो तो यहाँ आए और जब शव के पास मिले कपड़े और जूते को देखा तो पता चला कि यह चांद का शव है। मृतक के परिजनों ने यह भी दावा किया कि मृतक मानसिक रूप से कुछ विछिप्त था।

शहर के मसवानी मोहल्ले में रहने वाले 70 वर्षीय करीम ने बताया कि मृतक चांद बीते 29 मार्च के दिन मेरी पोती की शादी में शामिल होने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ कानपुर से यहाँ आया था।उन्होंने बताया की शादी सम्पन्न होने के बाद अगले दिन सभी रिश्तेदार अपने घरों को चले गए थे लेक़िन चांद वापस कानपुर नहीं गया और वह फतेहपुर में ही रहा।करीम ने बताया कि चांद को आखिरी बार 30 मार्च के दिन ताम्बेश्वर के पास स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर बैठे हुए देखा था।लेक़िन उस दिन रात तक चांद वापस घर नहीं पहुंचा।जिसके बाद मैंने अपने सभी रिस्तेदारो को इसकी सूचना दी और कई दिनों तक ढूंढा लेक़िन कुछ पता नहीं चल सका।आज सुबह जब अज्ञात शव के बारे में पता चला तो मैंने उसकी शिनाख्त की और वह शव चांद का निकला। करीम म्रतक चांद के रिश्ते में मामा हैं और उन्होंने चांद के हत्या होने की भी शंका ज़ाहिर की है।

शव की भले ही शिनाख्त हो चुकी हो और परिजन भी ठीक तरह कुछ न बताने के लिए तैयार हो लेक़िन पुलिस को इस केस में रहस्य बन चुके कई सवालों के जवाब ढूढ़ना किसी बड़ी चुनौती से कम न होगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us