Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Love Story News : परवान चढ़े प्रेम में गुजरात के प्रेमी से मिलने साइकिल पर निकली यूपी की प्रेमिका

UP Love Story News : परवान चढ़े प्रेम में गुजरात के प्रेमी से मिलने साइकिल पर निकली यूपी की प्रेमिका
UP Love Story News : सांकेतिक फ़ोटो

यूपी में अजब प्रेम की ग़जब कहानी सामने आई है, यहां एक लड़की अपने गुजरात के प्रेमी से मिलने साइकिल से निकल पड़ी, हांलाकि पुलिस ने लड़की को पकड़कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

UP Ballia Love Story News : प्रेम प्रंसग के अजीबोगरीब मामले में हर रोज सामने आते रहते हैं, ऐसा ही एक मामला यूपी के बलिया ज़िले से सामने आया है, जहां लड़की का कारनामा देखकर हर कोई हैरान हो गया है. प्रेमिका गुजरात के अपने प्रेमी से मिलने के लिए बलिया से साइकिल पर ही निकल पड़ी. हालांकि पुलिस ने उसे पकड़कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है.

जानकारी के अनुसार बलिया जिले बांसडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की दोस्ती फेसबुक पर गुजरात के रहने वाले एक युवक से हो गई, दोनों की ऑनलाइन चैट होने लगी, बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ तो दोस्ती भी प्यार में बदल गई. युवती को प्रेमी से मिलने की इच्छा हुई तो वह घर से बहाना बनाकर साइकिल से ही गुजरात के लिए निकल पड़ी. जब काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजने में जुट गए लेकिन सफलता नहीं मिली.

दूसरी तरफ़ युवती साइकिल से बलिया के शंकरपुर चट्टी तक पहुँच गई, वहां पहुँचकर वह इधर उधर टहल रही थी, स्थानीय लोगों को युवती संदिग्ध लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस मौक़े पर पहुँचीं, लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह परीक्षा देने इलाहाबाद जा रही है, लेकिन पुलिस को लड़की के पास से परीक्षा की कोई सामाग्री बरामद नहीं हुई. पुलिस ने लड़की का नाम पता पूछकर परिजनों को सूचना दी और लड़की को सुपुर्द कर दिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रंसग का है. लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है. किसी ने तहरीर नहीं दी है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us