Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tragic Accident In Pilibhit: ईद के दिन बड़ा ही दुःखद हादसा ! नमाज़ पढ़ने जा रहे थे सभी, डंफर की टक्कर से 5 लोगों की मौत के बाद घर में छाया मातम

Tragic Accident In Pilibhit: ईद के दिन बड़ा ही दुःखद हादसा ! नमाज़ पढ़ने जा रहे थे सभी, डंफर की टक्कर से 5 लोगों की मौत के बाद घर में छाया मातम
सड़क हादसा, image credit original source

Pilibhit News In Hindi

यूपी (Up) के पीलीभीत (Pilibhit) में हुए एक सड़क हादसे (Road Accident) में पांच जिंदगियां (Five Life's) खत्म हो गई जिससे ईद के दिन घर में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक दो बाइकों पर सवार होकर ईद पर मिलने जा रहे पांच लोगों को तेज रफ्तार डंपर (Dumfer) ने जोरदार टक्कर मार दी. मरने वालों में एक दंपति भी शामिल है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों के शवों को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है.

सड़क हादसे में 5 की मौत, परिजनों में कोहराम

यह दर्दनाक हादसा जहानाबाद (Jahanabad) थाना क्षेत्र के मिसरा गांव के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक अमरिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर (Dumper) ने आगे चल रही दो बाइकों (Bikes) को जोरदार टक्कर मार दी इन दोनों बाइकों पर पांच लोग सवार थे जिसमें पांचो की मौत हो गई.

उधर घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई गुस्साए लोगों ने हाईवे को जाम (Highway Jam) करते हुए जमकर बवाल काटा. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बवाल कर रहे लोगों को शांत करवा कर जाम को खुलवाकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डंफर चालक मौके से हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन युवक आज ईद के मौके पर नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे जबकि दूसरी बाइक पर सवार होकर एक दंपति ईद के त्योहार पर अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे की तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने इन दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी.

जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई मरने वालों में 25 वर्षीय साहब, 21 वर्षीय आकिब और 26 वर्षीय अरबाज जबकि इस घटना में जान गंवाने वाले पति-पत्नी ओवैस और सकरा बताये जा रहे है, घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया परिजन बार-बार प्रशासन से यह मांग कर रहे हैं कि आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

pilibhit_jahanabad_thana_news
पीलीभीत, जहानाबाद थाना क्षेत्र मामला, image credit original source
पांचो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना बेहद दुखद है डंफ़र की टक्कर से मौके पर ही पांचो की मौत हो गई थी सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है, गुस्साई भीड़ के द्वारा हाईवे को जाम करने की भी कोशिश की गई थी प्रदर्शन कर रहे लोगों को किसी तरह से समझा-बुझा कर जाम को खुलवाया गया है. मौके से आरोपी डंपर चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है डंपर को पुलिस द्वारा जब्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us