Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Big Breaking:एसआईटी की पूछताछ में टूटा यौन उत्पीड़न का आरोपी स्वामी चिन्मयानंद..कबूली यह बात!

Big Breaking:एसआईटी की पूछताछ में टूटा यौन उत्पीड़न का आरोपी स्वामी चिन्मयानंद..कबूली यह बात!
फ़ाइल फ़ोटो चिन्मयानंद साभार गूगल

शुक्रवार सुबह अपने आश्रम से एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया यौन उत्पीड़न का आरोपी एसआईटी की शुरुआती पूछताछ में ही टूट गया..लेक़िन इस मामले में आरोप लगाने वाली छात्रा से भी एसआईटी पूछताछ करेगी..

डेस्क:बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद को आज सुबह एसआईटी ने उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया था।इसके बाद एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानंद को कोर्ट में पेश किया जहां चिन्मयानंद ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है।स्वामी ने पीड़िता लड़की से मसाज कराने की बात स्वीकार कर ली है।

ये भी पढ़े-यौन शोषण का आरोपी बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार..आश्रम से उठा ले गई एसआईटी की टीम.!

इस बारे में एसआईटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई अहम जानकारियां दी।एसआईटी ने बताया कि आरोप लगाने वाली छात्रा और चिन्मयानंद के बीच करीब 200 बार बातें हुई हैं।

इसके अलावा एसआईटी ने यह भी बताया कि चिन्मयानंद से फिरौती मांगने वाले युवकों और छात्रा की भी आपस में बातचीत होती थी। 

आरोप लगाने वाली लड़की भी जांच के घेरे में..

इस पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने बताया कि इस पूरे मामले में छात्रा भी जांच दायरे में है क्योंकि क़रीब 200 बार फोन से लड़की की चिन्मयानंद से बाते हुई हैं।जो कई तरह के सवाल खड़े कर रही है।इस लिए इस मामले में लड़की से भी पूछताछ की जाएगी।

एसआईटी की जांच के बाद कुछ ऐसे तथ्य निकल कर सामने आ सकते हैं जो इस केस को नई दिशा देंगे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us