Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Oxygen Cylinder Blast Chandauli News : ऑक्सीजन सिलेंडर फटा दो युवकों की मौत, कैसे हुआ हादसा जानें

Oxygen Cylinder Blast Chandauli News : ऑक्सीजन सिलेंडर फटा दो युवकों की मौत, कैसे हुआ हादसा जानें
Oxygen Cylinder Blast Chandauli News

Oxygen Cylinder Blast Chandauli News उत्तर प्रदेश के चंदौली में आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई, हादसा कैसे हुआ आइए जानते हैं.

Oxygen Cylinder Blast Chandauli News : उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक बड़ा हादसा हो गया,यहां एक ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया जिसके चलते दो युवकों की मौत हो गई, ब्लास्ट इतना जोरदार था कि युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए. 

कैसे हुआ हादसा..

जानकारी के अनुसार चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह मैजिक गाड़ी में लदे आक्सीजन सिलेंडर को उतारते समय सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.ब्लास्ट इतना तेज था कि दो किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी.दोनों व्यक्ति के शरीर के चिथड़े उड़ गए.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे.वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था.इतने में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया.दो लोगों के चिथड़े उड़ गए.100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे. हादसे की भयावहता को देख हर किसी के रोगंटे खड़े हो गए.

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय चंद्रभान मुगलसराय कुढकला और 28 वर्षीय राजन मुगलसराय न्यू महाल के रुप मे हुई है. राजन हिनौली स्थित ऑक्सीजीन सिलेंडर की आपूर्ति करने वाले पूजा इंजीनियरिंग में दैनिक मजदूरी करता था. वहीं चंद्रभान पिकअप का चालक था। दोनों पिकअप से विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति करने का काम करते थे.शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर लोडकर दयाल नर्सिंग होम में आपूर्ति करने पहुंचे थे.नर्सिंग होम के पास पिकअप खड़ी कर सिलेंडर उतार रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ने पिकअप में धक्का मार दिया.अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर के धक्के से ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और दोनों की मौत हो गई.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us