Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बड़ी ख़बर:केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर हुई चोरी..जरूरी दस्तावेज ईमेल के ज़रिए होते थे लीक..तफ्तीश में जुटी पुलिस.!

बड़ी ख़बर:केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर हुई चोरी..जरूरी दस्तावेज ईमेल के ज़रिए होते थे लीक..तफ्तीश में जुटी पुलिस.!
फ़ाइल फ़ोटो पीयूष गोयल. साभार-फेसबुक

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर बीते माह चोरी हुई थी।चोरी का आरोप घर मे काम करने वाले नौकर के ऊपर लगा था।पुलिस ने अब आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुंबई स्थित आवास पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी चोर और कोई नही उनके आवास पर काम करने वाला एक नौकर ही है।पुलिस चोर से कड़ाई से पूछताछ करने में जुट गई है।

ये भी पढ़े-नई दिल्ली:वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे गृह मंत्री शाह..बचाएगी चार घण्टे का समय.!

आपको बता दे कि मामला तब सामने आया जब पिछले महीने पीयूष गोयल के परिवार के सदस्यों को घर से कुछ चांदी के बर्तन और पीतल के सामान गायब मिले।घटना 16 से 18 सितंबर के बीच की है। इसके बाद घर मे काम करने वाले नौकर विष्णु कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ गामदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

ज़रूरी दस्तावेज करता था लीक..!

दिल्ली से गिरफ्तार हुए आरोपी नौकर विष्णु कुमार विश्वकर्मा के मोबाइल फ़ोन पर पुलिस को कुछ अहम सरकारी दस्तावेज हाँथ लगे हैं।वित्त और रेलवे मंत्रालय से जुड़े अहम दस्तावेज पुलिस को चोरी के आरोपी नौकर विश्कर्मा के ईमेल एकाउंट से मिले हैं।पुलिस साइबर सेल की मदद से इन ईमेल को रिकवर करने में जुट गई है।

ये भी पढ़े-UP byelection:मंच पर पहुंचे पिता तो फफक कर रो पड़ा भाजपा प्रत्याशी..सड़क किनारे है सब्जी की छोटी सी दुकान.!

पुलिस गिरफ्तार हुए आरोपी चोर से कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी हुई है साथ ही पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में भी जुट गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us