Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In Jalaun: वैलेंटाइन पर दोस्ती को कलंकित करते हुए युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime In Jalaun: वैलेंटाइन पर दोस्ती को कलंकित करते हुए युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालौन में नाबालिग से दुष्कर्म, Image credit original source

जालौन न्यूज़ इन हिंदी

यूपी के जालौन (Jalaun) में एक शख्स ने नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ रेप (Raped) की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी युवक के बीच गहरी दोस्ती थी, पुलिस द्वारा निकलवाई गयी काल डिटेल के मुताबिक दोनो में पिछले 15 दिनों में सैकड़ो बार बात हुई थी. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रपोज करने के बहाने किया रेप

उत्तर प्रदेश के जालौन (Jalaun) में वैलेंटाइन डे के दिन दोस्ती और धोखे का मामला सामने आया है. जहाँ पर एक पुरुष मित्र ने महिला मित्र को प्रपोज करने के लिए काल करके बुलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया. वहीं पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है पुलिस ने भी नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लड़का और लड़की एक ही गांव के रहने वाले है दोनो में काफी गहरी दोस्ती थी मेडिकल में भी रेप की पुष्टि हो चुकी है.

minor_girl_raped_news_jalaun
नाबालिग से रेप, image credit original source

दोस्ती को किया कलंकित

दोस्ती को कलंकित कर देने वाली ये घटना जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र की है. जहाँ पर रहने वाली नाबालिग लड़की का गाँव मे ही रहने वाले आरोपी अजय पाल कुशवाहा नाम के युवक से गहरी दोस्ती थी ऐसे में दोनों के बीच फोन पर रोजाना घण्टो बातचीत भी होती थी.

लेकिन आरोपी के मन में कुछ और ही चल रहा था इसलिए उसने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन लड़की को प्रपोज करने के लिए देर रात बुलाया और उसे जबरदस्ती खेत मे खींच ले गया जहां पर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.

धरा गया रेप का आरोपी

वहीं खुद के साथ हुई हैवानियत के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी घटना बताई जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी अजय पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. मेडिकल में भी पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि हो चुकी है. उधर फरार चल रहे आरोपी अजय पाल को पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us