
Murder In Noida: पुरानी रंजिश का बदला ऐसा ! चाकू से गोदने के बाद बाइक से बांधकर घसीटा, देखने वालों की कांप गयी रूह
यूपी के नोएडा में सनसनीखेज मामला
यूपी के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking News In Noida) सामने आई है. जहाँ दो बदमाशो ने एक व्यक्ति को पहले तो चाकुओं से गोदा और फिर उसे बाइक से बांध कर बड़े ही बेरहमी से काफी दूर तक घसीटते रहे. उनकी ये सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी, वहीं इस घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गयी.
नोएडा में सनसनीखेज वारदात से सनसनी
उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुरानी दुश्मनी (Old Rivalry) में दो युवकों ने एक निहत्थे व्यक्ति पर बड़े ही बेहरमी से चाकुओं से हमला कर दिया. जब उनका इस से भी मन नही भरा तो उन लोगों ने घायल युवक को गाड़ी से बांधकर घसीटते रहे. जिसमें युवक की दर्दनाक मौत (Painful Death) हो गयी. इतना ही नही घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए है पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला?
दिल को दहला देने वाला ये मामला Heart Breaking Case) यूपी के नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव का है जहां पर पुरानी रंजिश (Old Rivalry) के चलते मेहंदी हसन नाम के युवक पर चाकू से हमला (Attack From Knife) किया गया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक आरोपी अनुज और नितिन की मेहंदी हसन नाम के युवक के साथ पुराने रंजिश (Old Rivalry) थी, इसी रंजिश के चलते इन आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल इलाज के दौरान मेहंदी हसन की मौत हो गई है तो इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान वह भी घायल हो गए हैं.
पुरानी रंजिश के चलते घटना को दिया गया अंजाम

मृतक के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि दोनों ही आरोपी घायल हैं साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस टीम जब उन्हें पकड़ने गई थी तो उन्होंने पुलिस पर भी फायर किया था जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए हैं पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला की यह मामला 4 साल पहले का है जब मेहंदी हसन और उनके पिता के बीच विवाद (Dispute) हुआ था. तभी से दोनों पक्षों में आए दिन लड़ाई झगड़ा भी होता रहता था शनिवार की रात भी मेहंदी हसन द्वारा कमेंट पास करने के बाद मामला बढ़ा फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने तैयारी में जुट गई है.
