Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ghaziabad Crime In Hindi: रिश्ते हुए तार-तार ! 13 वर्षीय बहन के साथ दो भाई करते रहे गैंगरेप, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा

Ghaziabad Crime In Hindi: रिश्ते हुए तार-तार ! 13 वर्षीय बहन के साथ दो भाई करते रहे गैंगरेप, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा
रिश्ते शर्मसार, image credit original source

Ghaziabad News In Hindi

यूपी (Up) के गाज़ियाबाद (Gzb) से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आयी है. जहां पर बीते एक साल से दो भाई अपनी नाबालिग बहन (Minor Sister) के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang rape) कर रहे थे जिसकी जानकारी परिवार के बाकी लोगो को नही थी, वहीं जब भाइयो की हैवानियत की वजह से बहन को अचानक पेट मे दर्द हुआ तो उसे हॉस्पिटल लेकर जाया गया जहाँ अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में भाइयो की हरकत सामने आई जिसके बाद पीड़ित माँ ने अपने बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचवाया है.

भाइयों ने मिलकर नाबालिग बहन के साथ की दरिंदगी

भाई बहन के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली यह घटना गाजियाबाद (Gzb) के साहिबाबाद स्थित टीलामोड़ थाना क्षेत्र की है, जहां पर पिछले एक साल से दो भाई अपनी 13 साल की नाबालिग बहन के साथ सामूहिक बलात्कार कर रहे थे लेकिन जब एक दिन अचानक लड़की की तबीयत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल लेकर जाया गया क्योंकि उसके पेट में दर्द हो रहा था.

डॉक्टर ने जब उसका अल्ट्रासाउंड किया तो रिपोर्ट में यह मालूम पड़ा की लड़की 22 सप्ताह से प्रेग्नेंट है डॉक्टर की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए हालांकि माँ की शिकायत के बाद दोनों बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ghaziabad_crime_news
बहन के साथ दरिंदगी, image credit original source

किशोरी ने रो-रोकर सुनाई हैवानियत की सारी दास्तां

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जब नाबालिग से इसका कारण पूछा गया तो वह पहले तो बताने में हिचकिचा रही थी लेकिन जब उसने बताया तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल बीते कई दिनों से उसके दोनों भाई उसके साथ गलत हरकत करते थे वही जब उसने इसका विरोध किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते थे इसलिए वह चुपचाप अपने भाइयों द्वारा किए जा रहे अत्याचार को सहती रही.

बेटी द्वारा बताई गई बात के बाद जब दोनों भाइयों से इस हरकत के लिए पूछा गया तो पहले तो वह दोनों इन आरोपों का खंडन करते रहे लेकिन जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह दोनों टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर लिया इसके बाद पीड़ित माँ ने ही अपने बेटों के खिलाफ दर्ज करवाते हुए उन्हें गिरफ्तार करवा दिया है..

प्रेगनेंसी रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान

वही 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की प्रेगनेंसी रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रशासन भी हैरान और परेशान है डॉक्टर के मुताबिक जब लड़की को अस्पताल लाया गया तो उसका पेट काफी फुला हुआ था और वह पेट में दर्द की वजह से काफी चिल्ला रही थी आनन फानन में बच्ची का अल्ट्रासाउंड किया गया.

जिसमें यह पुष्टि हो गई कि वहां 22 सप्ताह से प्रेग्नेंट है लेकिन दूसरी तरफ बच्ची की उम्र काफी कम है ऐसे में उसका प्रेग्नेंट होना डॉक्टर के लिए काफी हैरान और परेशान कर देने वाला मामला है फिलहाल बच्ची का ट्रीटमेंट हॉस्पिटल में जारी है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us