Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Firing In Kaushambi BJP Leader House:बीजेपी नेता के घर फायरिंग में पड़ोसी बच्चे की मौत दोस्त के पास आया था खेलने

Firing In Kaushambi BJP Leader House:बीजेपी नेता के घर फायरिंग में पड़ोसी बच्चे की मौत दोस्त के पास आया था खेलने
अस्पताल में बच्चे के शव के साथ परिजन व अन्य

यूपी के कौशाम्बी ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.ज़िले के एक बड़े बीजेपी नेता के घर हुई फायरिंग में घर के भीतर खेल रहे पड़ोसी बच्चे की मौत हो गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Kaushambi News BJP Leader House Firing

Kaushambi News:यूपी के कौशाम्बी ज़िले में शनिवार शाम बीजेपी नेता के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से घर में खेल रहे एक 11 वर्षीय पड़ोसी बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मौक़े पर एसपी सहित पुलिस के कई अफ़सर पहुँचें औऱ घटना स्थल का निरीक्षण किया. घटना शाम करीब 6 बजे की है. Kaushambi BJP Leader House Firing

जानकारी के अनुसार जिले के करारी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा करारी के मोहल्ले अशोक नगर में बीजेपी के जिला मंत्री संजय जायसवाल का घर है. उनके घर में पड़ोस के रहने वाले रामेश्वर का 11 वर्षीय पुत्र अनन्त सोनी बीजेपी नेता के हमउम्र पुत्र वेदांत के साथ एक कमरे में खेल रहा था. Kaushambi Crime News

तभी कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई. जिस पर परिजन दौड़ कर कमरे में पहुँचें वहां अनन्त जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था औऱ पास में ही लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा हुआ था. आनन फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुँचें जहाँ डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के सीने में गोली लगी हुई थी.

अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना के बाबत बताया कि दो बच्चे घर में खेल रहे थे इसी दौरान एक बच्चे से गोली चल गई जो दूसरे को लग गई और उसकी मौत हो गई.उन्होंने बताया कि दुःखद घटना है विधिक कार्यवाही की जा रही है.

बच्चे की मौत पर कई सवाल..

बीजेपी नेता के घर हुई फायरिंग में बच्चे की मौत को लेकर कई तरह के सवाल हैं. पुलिस फ़िलहाल घटना को नाबालिग बच्चों की गलती बता रही है.लेकिन सवाल इस बात का है कि नाबालिग बच्चों के पास गोली से भरी हुई रिवाल्वर आई कैसे.यही सवाल मृतक बच्चे के परिजन भी कर रहे हैं. फ़िलहाल पुलिस अभी वही बात बता रही है जो उस घर के लोग बता रहे हैं जहाँ यह गोलीकांड हुआ है. लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us