Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Guna Bus Fire: गुना में दर्दनाक हादसा ! डंफ़र से टकराई यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, जिंदा जले 12 यात्री

गुना में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, फोटो-साभार सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh) के गुना (Guna) से बेहद झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. आरोन जा रही यात्रियों से भरी बस (Bus), डंफ़र से टकराने के बाद पलट गई. बस पलटते ही अचानक भीषण आग (Fire) लग गयी. अंदर यात्रियों में चीख-पुकार (Passengers Crying) मच गई. इस दर्दनाक हादसे (Tragic Accident) में 12 यात्रियों की जान चली गयी जबकि 13 घायल हैं. सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त करते हुए गुना के लिए रवाना हो गए.

गुना में यात्रियों से भरी बस में लगी आग 12 की मौत

सर्दियां शुरू हो गयी है, कोहरे में आजकल हाइवे पर चलना किसी खतरे से कम नहीं है. एमपी के गुना से आरोन जा रही यात्रियों से भरी बस देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गयी. बस में आग लगने से अफरातफरी मच गई. कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई और फोन से फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी. हालांकि आग इतनी विकराल थी कि बस के अंदर फंसी करीब 1 दर्जन सवारियां मौत के गाल में समा चुकी थीं. घटनास्थल पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का जानने का प्रयास कर रहे हैं.

आग की लपटों में घिरे चीखते रहे यात्री

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के गुना (Guna) जिले से 35 यात्रियों से भरी सिकरवार बस आरोन (Aron) जा रही थी, तभी बीच रास्ते मे ही तेज रफ्तार डंपर ( Dumfer) की टक्कर लगते ही बस पलट गई और आग लग गयी. बस पलटते ही सवार यात्री एक दूसरे के ऊपर गिरे, यही नहीं बस में आग (Fire in Bus) ने विकराल रूप ले लिया. यात्रियों की चीख पुकार सुन राहगीर दौड़े.

सूचना फायर ब्रिगेड व आलाधिकारियों को दी गयी. आग इतनी ज्यादा विकराल थी कि आग बुझाने में घण्टो लग गए. इस दौरान बस में मौजूद यात्री बुरी तरह झुलस गए थे जिसमें 12 की मौत (Death) की खबर सामने आई है, जबकि 15 घायल (Injured) हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

हालांकि जिनकी मौत हुई है वे इतने ज्यादा झुलसे हुए हैं कि उनकी शिनाख्त काफी मुश्किल हो रही है. फिलहाल शिनाख्त के प्रयास जारी हैं. उधर सीएम मोहन यादव ( Mohan Yadav) ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और अपने कार्यक्रम निरस्त कर गुना के लिए रवाना हो गए. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये व घायलों को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता की मदद की है. वहीं इस घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं. 

28 Dec 2023 By Vishal Shukla

Latest News

आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
17 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति से नौकरी,...
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार
IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम
BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत
Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला
Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

Follow Us