Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Muzaffarnagar Crime In Hindi: दवा लेने पहुँची नाबालिग से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा आरोपी डॉक्टर हुआ फरार

Muzaffarnagar Crime In Hindi: दवा लेने पहुँची नाबालिग से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा आरोपी डॉक्टर हुआ फरार
मुज़फ्फरनगर में नाबालिग के साथ रेप, image credit original source

मुजफ्फरनगर क्राइम न्यूज़

यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से 14 साल की नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ दुष्कर्म (Raped) का मामला सामने आया है जानकारी के मुताबिक यह बच्ची डॉक्टर के क्लीनिक में दवा लेने गई थी जहां डॉक्टर (Doctor) ने बच्ची के साथ गलत हरकत की है बच्ची की मां के मुताबिक आरोपी डॉक्टर आसिफ ने उनकी बेटी को दवा खिलाकर दुकान के अंदर खींच लिया और फिर उसके साथ घिनौना काम किया है. आरोपित डॉक्टर की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है.

डॉक्टर ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक जब उनकी बच्ची क्लीनिक पर दवा लेने गई थी तब डॉक्टर आसिफ ने उनकी लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है यही नहीं उस शातिर ने उनकी बेटी को धमकी तक दे डाली. पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसने खुद के साथ हुई सारी आपबीती जब घर वालों को बताई. आनन-फ़ानन में परिजनों ने शिकायत पुलिस से की है. पुलिस को बच्ची ने बताया कि डॉक्टर ने उसके साथ रेप करने के साथ-साथ यह भी कहा है कि यदि उसने इस विषय में किसी से भी कुछ कहा तो वह उसे जान से मार देगा.

doctor_raped_a_minor_girl_mujaffarnagar
डॉक्टर पर रेप का आरोप, image credit original source

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

इस घटना के बाद पीड़ित बच्ची रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंची जब उसकी मां ने इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि जब वह डॉक्टर के क्लीनिक दवा लेने गई थी.

डॉक्टर ने उसे कोई पहले तो कोई दवा खिलाई फिर उसे क्लिनिक के अंदर खींचकर शटर बंद कर लिया और फिर उसके साथ गंदी-गंदी हरकतें करने लगा वही जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर कहा की यदि तुम इस बारे में किसी से बताओगी तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा इस घटना के बाद बच्ची काफी डरी और सहमी हुई है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वही इस मामले पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है जिसमे रेप की पुष्टि भी हो चुकी है. उधर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी डॉक्टर मौके से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही है पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है इसलिए उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया जाएगा.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us