Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Delhi Cantt Girl Case: नौ साल की बच्ची के मौत का मामला गर्माया दुष्कर्म औऱ ज़बरन शव जलाने का आरोप न्याय के लिए सड़कों पर इकठ्ठा हुए लोग

Delhi Cantt Girl Case: नौ साल की बच्ची के मौत का मामला गर्माया दुष्कर्म औऱ ज़बरन शव जलाने का आरोप न्याय के लिए सड़कों पर इकठ्ठा हुए लोग
Delhi cantt case:सड़क पर इकट्ठा लोग

दिल्ली के कैंट इलाक़े में एक शमसान में हुई नौ साल की बच्ची के मौत का मामला सुर्खियों में आ गया है।लोग न्याय के लिए सड़कों पर जमा होकर दोषियों के लिए फाँसी की माँग कर रहें हैं.क्या है पूरा मामला पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट. Delhi cantt girl rape murder case latest news in hindi

Delhi Cantt Girl Case: दिल्ली के कैंट इलाक़े में बीते रविवार को हुई 9 साल की बच्ची के मौत का मामला सुर्खियों में आ गया है। लोग न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर इकठ्ठा हो रहें हैं औऱ दोषियों के लिए फांसी की मांग कर रहें हैं पुलिस ने मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। मंगलवार को भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर मौक़े पर पहुँच रहें हैं।ट्वीटर पर #justicefordelhicanttgirl ट्रेंड हो रहा है।

क्या है मामला..

दिल्ली कैंट थाना इलाके के पुरानी नांगल में 9 साल की एक बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।आरोप है कि बच्ची का श्मशान घाट के अंदर रेप कर उसे जिंदा जला दिया गया। आरोप श्मशान घाट के मुख्य कर्मचारी और तीन दूसरे लोगों पर है। इस मामले में शुरुआत में पुलिस ने लापरवाही से मौत, सबूत मिटाने और परिजनों को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार करने जैसे मामलों में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार शाम को मामले में एससी-एसटी कमिशन के साथ हुई मीटिंग के बाद पुलिस ने गैंगरेप, हत्या, पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराएं भी जोड़ दी हैं।पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत जरूर संदिग्ध है, लेकिन जिंदा जलाने वाली कोई बात नहीं है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची के शव को उसके माता-पिता की सहमति के बिना ही कथित तौर पर श्मशान घाट में जला दिया गया। आरोप श्मशान घाट के पंडित और वहां पर काम करने वाले दो-तीन लोगों पर है। इस मामले को लेकर गांव के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन भी किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us