
Chitrakoot Murder News: इंटरमीडिएट के छात्रों ने 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का किया अपहरण और फिर दिया ऐसी घटना को अंजाम ! कांप जाएगी रूह
चित्रकूट न्यूज़
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट (Chitrakoot) से एक बेहद सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है जिसे सुनकर एक बार के लिए आपका भी होश उड़ जाएंगे यहां पर स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने अपने जूनियर छात्र का अपहरण (Kidnapped) कर फिरौती मांगी और पकड़े जाने के डर से उस छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है एक अन्य की अरस्टिंग के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
इंटर के छात्रों ने 7वीं के छात्र की कर डाली हत्या
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट (Chitrakoot) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर एक बार के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल यहां पर स्कूल में पढ़ने वाले एक सातवीं के छात्र के अपहरण के बाद बड़े ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई इन सब में सबसे चौका देने वाली बात यह है कि उसे बच्चे का अपहरण किसी और ने नहीं बल्कि उसके सीनियर 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों ने किया. इन छात्रों ने सबसे पहले छात्र का अपहरण किया और फिर उसके पिता से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी लेकिन उन्हें यह भी डर लग रहा था कि कहीं वह चारों पकड़े ना जाए इसी के डर से उन्होंने अपहरण किए हुए छात्र की ईंट से कूचकर बड़ा ही बेरहमी से हत्या कर दी.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के रैपुरा गांव में रहने वाले पान मसाला व्यापारी राजधर का बेटा सुधांशु कक्षा 7 में पढ़ता था इस गांव में रहने वाले 11वीं के एक छात्र ने अपने साथी छात्र और 12वीं में पढ़ने वाले छात्र को जब यह पूरी बात बताई तो वह भी इस प्लानिंग में शामिल हो गया. इसके बाद उन दोनों ने एक छात्र को और शामिल किया फिर सुधांशु के अपहरण की पूरी प्लानिंग बनाई गई लेकिन 21वीं सदी के यह स्मार्ट किडनैपर्स स्मार्ट टेक्नोलॉजी में फंसकर घटना के महज 6 घंटे के अंदर ही पकड़े गए.
ऐसे बनाया प्लान, अपहरण किया फिर दिया घटना को अंजाम

महंगे शौक पूरे करने के लिए किया था अपहरण
वहीं जब पुलिस ने इन आरोपी छात्रों को पकड़ा तो उन्होंने जो बताया उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए छात्रों के मुताबिक अपने महंगे शौक पूरे करने और मौज मस्ती करने के लिए उन्होंने यह हत्या करी. उन्हें स्कॉर्पियो कार चाहिए थी इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था लेकिन उन्हें एक डर यह भी लग रहा था कि कहीं वह पकड़े न जाए. इस डर से उन्होंने बच्चों को मार डाला इन तीन छात्रों के अलावा इनका एक साथी और भी है जो मौके से फरार हो चुका है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.
