Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bareilly Crime News: 5 वर्षीय मासूम के साथ 60 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म ! बाद में पुलिस के खौफ से की आत्महत्या

Bareilly Crime News: 5 वर्षीय मासूम के साथ 60 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म ! बाद में पुलिस के खौफ से की आत्महत्या
बरेली में हैरान कर देने वाली वारदात : फोटो प्रतीकात्मक

Bareilly Crime News: बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 60 साल के बुजुर्ग ने घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची को पकड़कर उसके साथ रेप किया,यही नहीं रेप के बाद बदनामी और पुलिस के खौफ से उसने आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और आरोपित बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.


हाईलाइट्स

  • बरेली में सनसनीखेज वारदात, 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला
  • 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की वारदात, फिर पुलिस के खौफ से कर ली बुजुर्ग ने आत्महत्या
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम, इलाके में दहशत का माहौल

old man brutalized a 5 year old innocent girl : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पहले एक शख्स ने गुनाह किया और फिर उसकी सजा के डर से खुद को खत्म कर दिया, दरअसल यहाँ पर एक 60 वर्षीय आरोपी शख्स ने पहले तो एक पांच साल की मासूम की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया और फिर कहीं मामला उजागर न हो जाये इस डर से फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली.

बरेली में हैरान कर देने वाली वारदात

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना फरीदपुर के गांव की है, जहाँ एक 60 वर्षीय शेख मोहम्मद नाम के आरोपी ने घर के बाहर खेल रही एक पांच साल की छोटी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, जब बच्ची काफी देर तक अपने घर नही पहुँची तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया, तभी परिजन आरोपी के घर पहुँचे, जहां पर आरोपी बच्ची के साथ रेप कर रहा था, कि तभी परिजनों को देखकर वह मौके से फरार हो गया.

नजारा देख परिजनों के उड़े होश

वहीं खून से लथपथ बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहुँचे और इसकी घटना की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गईं, काफी देर तलाश करने के बाद गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर आरोपी फांसी के फंदे से झूलता हुआ दिखाई दिया, पुलिस के मुताबिक पहली बार मे देखकर ऐसा लगता है, कि आरोपी ने पहले रेप किया और फिर बदनामी और अरेस्टिंग के डर से उसने आत्महत्या कर ली, फिलहाल पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के बाद ग्रामीणों में खौफ

हालांकि यह घटना आरोपी ने खुद के द्वारा की गई, इस नापाक हरकत को लेकर डर और बदनामी की वजह से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, लेकिन उस गांव में और भी छोटे बच्चे है, जिनके परिजन काफी डरे हुए है, क्योकि 60 साल के बुजुर्ग द्वारा की गई इस हरकत के बाद अब ग्रामीण बहुत ही खौफजदा हैं.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us