Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bareilly Crime News: छेड़खानी का विरोध करने पर 12वीं की छात्रा को शोहदों ने ट्रेन के आगे फेंका ! गंवाए दोनों पैर और एक हाथ, सीएम ने लिया संज्ञान

Bareilly Crime News: छेड़खानी का विरोध करने पर 12वीं की छात्रा को शोहदों ने ट्रेन के आगे फेंका ! गंवाए दोनों पैर और एक हाथ, सीएम ने लिया संज्ञान
बरेली में छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, फोटो साभार सोशल मीडिया

Bareilly Crime News: बरेली में एक बड़ा ही सनसनीखेज वाला मामला सामने आया है, कोचिंग जा रही 12 वीं की छात्रा का पीछा करते हुए शोहदे उसके साथ छेड़खानी करने लगे, जब छात्रा ने विरोध किया तो पास के रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के आगे फेंक दिया. ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा के दोनों पैर और एक हाथ कट गया.जब ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं इस गम्भीर मामले का सीएम ने संज्ञान लिया है, उन्होंने बरेली प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं.


हाईलाइट्स

  • बरेली में सनसनीखेज वारदात से हड़कम्प, शोहदों ने 12 वीं की छात्रा को फेंका ट्रेन के आगे
  • छात्रा के दोनों पैर और एक हाथ कटा, रेलवे ट्रेक पर घायल हालत में मिली राहगीरों को
  • पुलिस की मदद से कराया अस्पताल में भर्ती, सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

Protestors threw girl student infront of train bareilly : महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार लगातार सख्ती से नए कानून, नियम बना रही है, इसके साथ ही जिलों में एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम भी बढ़ाई जा रही है, लेकिन इसके बाद भी इन शोहदों को ना तो कानून का भय है और न ही उन्हें किसी बात का डर, कुछ ऐसा ही मामला बरेली जिले से आया है जहां छेड़खानी का विरोध करने पर 12वीं की छात्रा को शोहदों ने रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

 

लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली घायल छात्रा

बरेली के सीबीगंज इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब खड़ौआ रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में लहूलुहान हालत में दर्द से कराहते हुए एक छात्रा राहगीरों को पड़ी हुई दिखाई दी, इसके बाद पास से गुजर रहे राहगीरों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

शोहदों ने की छेड़खानी विरोध करने पर फेंका ट्रेन के आगे

जानकारी के मुताबिक बरेली के सीबीगंज इलाके में 12वीं की छात्रा जब शाम को कोचिंग से लौट रही थी, तभी आरोप है कि कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की, जब उसने छेड़खानी का विरोध किया तो उसे पास स्थित खड़ौआ रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, वहां से फरार हो गए. उसी दरमियान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा के दोनों पैर और एक हाथ कट गए, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी, रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर घायल छात्रा पर पड़ी, पास जाकर देखा तो छात्रा लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी.

परिजनों की शिकायत पर एक को किया अरेस्ट

उन लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस की मदद से घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचना दी गई, परिजनों का आरोप है कि एक युवक पहले भी उसका पीछा करता था, और उसी ने उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका है, वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपित और एक युवक के पिता को गिरफ्तार किया गया है.

सीएम ने लिया संज्ञान

वहीं छात्रा के साथ हुई यह दर्दनाक घटना सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची जहां उन्होंने इस गम्भीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है. बरेली के सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार, चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं पीड़ित छात्रा के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी गई है. राज्य सरकार ने छात्रा के इलाज का खर्च उठाने की बात कही है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us