Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Murder: हनुमानगढ़ी परिसर में साधू की हत्या से हड़कम्प ! गले में पाए गए गहरे निशान, शिष्यों पर शक

Ayodhya Murder: हनुमानगढ़ी परिसर में साधू की हत्या से हड़कम्प ! गले में पाए गए गहरे निशान, शिष्यों पर शक
अयोध्या में साधू की हत्या, फोटो साभार सोशल मीडिया

Sant Murder In Ayodhya: अयोध्या से सनसनीखेज मामला सामने आया है, हनुमान गढ़ी परिसर में नागा साधू की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. साधू की हत्या की सूचना पर हनुमान गढ़ी परिसर में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए, साधू के गले में गहरे निशान मिले है. साधू अपने दो शिष्यों के साथ यहां रहते थे, जो घटना के बाद से फरार है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और जांच की जा रही है.


हाईलाइट्स

  • अयोध्या के हनुमानगढ़ी परिसर में साधू की हत्या, कमरे में मिला शव, एक माह में दो साधुओ की हत्या
  • दो शिष्यों के साथ रहते थे 44 वर्षीय राम सहारे दास, आईजी और एसएसपी घटनास्थल पर मौजूद
  • फरार एक शिष्य को लिया हिरासत में,दूसरे की तलाश जारी

Shock due to murder of sadhu in Hanuman Garhi : एक महीने में अयोध्या नगरी में दो साधुओं की हत्या के बाद अयोध्या के साधुओं में रोष व्याप्त है, आखिर साधुओं की हत्या के पीछे की वजह क्या है, यह तो पुलिस जाने, फिलहाल साधुओं में दहशत के साथ ही इस तरह की घटनाओं से नाराजगी बनी हुई है, हनुमान गढ़ी में साधू की गला दबाकर हत्या करने वाला कौन हो सकता है, क्या उनके शिष्यों ने ऐसा किया, मौके पर सीसीटीवी भी बंद पाए गए, इसका सीधा इशारा यही है कि शक की सुइयां चेलों पर गहराई है,पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 

हनुमानगढ़ी में साधू का कमरे में मिला शव

राम जन्म भूमि अयोध्या साधू की हत्या से दहल उठा, एक माह में दो साधुओं की हत्या से बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं, हनुमानगढ़ी में जिस तरह से कमरे के अंदर 44 वर्षीय साधु राम सहारे दास का शव मिला, उससे हनुमानगढ़ी के साधुओं में बड़ा रोष व्याप्त है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में साधू के दो शिष्यों पर शक जताया है, एक को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है.

गला रेतकर हत्या की गई साधू की

जानकारी के मुताबिक अयोध्या नगरी स्थित हनुमानगढ़ी में 44 वर्षीय राम सहारे दास अपने दो शिष्यों के साथ परिसर स्थित कमरे में रहते थे, जहां गुरुवार को उनका शव कमरे में पड़ा मिला, आशंका जताई जा रही है कि इनकी गला रेतकर हत्या की गयी है, हत्या की सूचना पर परिसर में हड़कम्प मच गया, इस दौरान परिसर में कई साधु इकट्ठे हो गए, सूचना पर आईजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए, जहां छानबीन की जा रही है.

दो शिष्यों पर पुलिस का गहराया शक

एसएसपी आरके नैय्यर ने बताया कि मृतक के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं. माना जा रहा है कि गला दबाकर साधु की हत्या की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साधु के दो शिष्यों पर हत्या का शक गहराया है, इस मामले में शक के आधार पर एक शिष्य को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. जबकि दूसरा शिष्य ऋषभ शुक्ला फरार है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us