Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Petrol Diesel Price Today 8 जुलाई 2026: ईरान संकट के बीच बढ़ा कच्चे तेल का दबाव, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 8 जुलाई 2026: ईरान संकट के बीच बढ़ा कच्चे तेल का दबाव, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
आज का पेट्रोल-डीजल का भाव 8 जुलाई 2026: Image Credit Original Source

ईरान में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद भारत में 8 जुलाई 2026 को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार कई दिनों से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

Petrol Diesel Price Today: ईरान में जारी तनाव और अमेरिका की ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों पर हमलों की खबरों के बीच क्रूड ऑयल करीब तीन फीसदी मजबूत हुआ. इसके बावजूद भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 8 जुलाई 2026 को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया.

ईरान संकट का दिखा असर

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों के बीच अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला किया. इससे पहले होर्मुज स्ट्रेट में तीन व्यापारिक जहाजों पर हमलों की खबर भी सामने आई. इन घटनाओं के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब तीन फीसदी की तेजी दर्ज की गई. हालांकि घरेलू बाजार में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

25 मई के बाद नहीं बदले दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने 25 मई 2026 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे पहले पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मई महीने में महज 11 दिनों के भीतर चार बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे.

15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये, 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे, 23 मई को फिर पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे तथा 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था.

Read More: Gold-Silver Rate Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी नरमी, खरीदारी का अच्छा मौका?

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

बुधवार, 8 जुलाई 2026 को दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये.

Read More: Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 97.56 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये, पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये, रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 100.49 रुपये तथा भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

SMS से ऐसे जानें अपने शहर का रेट

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर स्पेस के बाद अपने शहर का कोड 9224992249 पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 पर RSP और शहर का कोड भेजकर जानकारी ले सकते हैं. वहीं एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE लिखकर स्पेस के बाद शहर का कोड 9222201122 पर भेजकर ताजा रेट जान सकते हैं.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us