
Bank Currency PNB: बैंक के अंदर सड़ गए 42 लाख रुपए,कहीं आपका Bank तो नहीं
On
उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के कानपुर (Kanpur) स्थित एक बैंक में रखे 42 लाख रुपए लाफरवाही के चलते सड़ गए.लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा सीलन का शिकार हो गया. घटना के बाद चार बैंक कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है (PNB Pandu Nagar Branch 42 lakh rupees got rotten in water Moisture Latest Hindi News)
PNB Pandu Nagar Branch 42 Lakh Currency Rotten water: यूपी के कानपुर में लापरवाही का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसमें बैंक के अंदर रखे 42 लाख रुपए की करेंसी पानी और सीलन के चलते सड़ गई. घटना के बाद चार बैंक कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.आपको बता दें कि कानपुर (Kanpur) के पंजाब नेशनल बैंक (Panjab National Bank) की पांडु नगर (Pandu Nagar) स्थित ब्रांच में करेंसी चेस्ट निरीक्षण के दौरान इतनी बड़ी रकम के सड़ने का मामला पकड़ा गया. (PNB Kanpur News)

कौन थे चार पीएनबी बैंक कर्मी जिन्हे सस्पेंड किया गया (PNB Officer Suspended Kanpur)
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पांडु नगर शाखा में कार्यरत चार अधिकारियों को 42 लाख रुपए की करेंसी सड़ने पर निलंबित कर दिया गया जिनमें देवी शंकर (वरिष्ठ प्रबंधक करेंसी चेस्ट) प्रबंधक करेंसी चेस्ट आशा राम, प्रबंधक भास्कर कुमार और राकेश कुमार, अधिकारी करेंसी चेस्ट शामिल हैं इनमें से सारे अधिकारियों का पहले ही स्थानांतरण हो चुका है लेकिन मामले में दोषी होने की वजह से उन्हें निलंबित किया गया है (PNB Officer Suspended Kanpur)

Tags:
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...

