
Gold Silver Price Today 27 October 2025: सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानें 24 से 14 कैरेट तक के ताजा रेट
भारत में लगातार बढ़ रहे सोना और चांदी के दामों में अब ठंडी सांस दिख रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों और घरेलू सर्राफा मंडियों में सोना-चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. IBJA और अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोना ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम पर आ गई.
Gold Silver Rate Today: दिवाली के त्योहार के बाद भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की रौनक कम होती दिख रही है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,52,600 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गिरावट जारी है, जहां सोना $4,087.55 प्रति औंस और चांदी $48.12 प्रति औंस पर आ गई.
24 से 14 कैरेट तक सोने की कीमतों में गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में भी आई मंदी
चार दिनों के दिवाली अवकाश के बाद शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में कारोबार फिर शुरू हुआ, लेकिन यहां भी भाव नीचे आते दिखे. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 18 अक्टूबर को यही सोना ₹1,32,400 प्रति 10 ग्राम था. 23 कैरेट सोना ₹1,25,000 प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया. यह गिरावट त्योहार के बाद की मांग में सुस्ती का परिणाम मानी जा रही है.
चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी का हाल
MCX पर वायदा कारोबार में भी गिरावट

विशेषज्ञों की राय: त्योहार के बाद मांग में कमी

