Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Supreme Court में Ratan Tata और Niira Radia केस पर सुनवाई,टेप लीक से जुड़ा है मामला

Supreme Court में Ratan Tata और Niira Radia केस पर सुनवाई,टेप लीक से जुड़ा है मामला
रतन टाटा और नीरा राडिया केस:फोटो सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में रतन टाटा और नीरा राडिया के केस को लेकर आज सुनवाई करेगा 12 साल पहले रतन टाटा (Ratan Tata) ने राइट टू प्राइवेसी को लेकर नीरा राडिया (Niira radia) के खिलाफ एक याचिका दर्ज कराई थी.इससे पहले 29 अप्रैल 2014 को इस मामले में सुनवाई हुई थी

Ratan Tata Niira Radia Case Hearing On Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को रतन टाटा और नीरा राडिया से जुड़े लीक टेप केस को लेकर सुनवाई करेगा. आपको बतादें कि 12 साल पहले रतन टाटा (Ratan Tata) ने राइट टू प्राइवेसी को लेकर नीरा राडिया (Niira radia) के खिलाफ एक याचिका दर्ज कराई थी जिसमें आखिरी बार 29 अप्रैल 2014 में सुनवाई करते हुऐ SC ने कई सबूतों और पक्षों के आधार पर अगल-अलग पहुलुओं पर जोर दिया था. आठ साल के बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचू़ड़, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच फिर इस मामले में सुनवाई करने जा रही है

क्या है रतन टाटा और नीरा राडिया टेप लीक केस? (Ratan Tata Niira Radia Tape Leak Case)

बड़े-बड़े उद्योगपतियों और कॉरपोरेट के बीच लाइजनिंग का काम करने वाली नीरा राडिया (Niira Radia) अपनी कंपनी बनाकर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और टाटा समूह के लिए लाइजनिंग का काम करतीं थी. साल 2010 के दौरान नीरा राडिया (Niira Radia) की कई उद्योगपतियों, राजनेताओं, पत्रकारों के साथ-साथ कई अधिकारियों से फोन पर आपस में बातचीत के करीब 800 टेप रिकार्डिंग मीडिया में लीक हो गए थे जिसमे रतन टाटा (Ratan Tata) से फोन पर हुई बातचीत भी शामिल है. लोगों का यह मानना था की नीरा राडिया ने जानबूझ कर अपने फायदे के लिए ये सब किया. इसी मामले को लेकर राइट टू प्राइवेसी का हवाला देते हुए रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दर्ज कराई थी. जानकारों की माने तो 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में भी नीरा राडिया की भूमिका संदिग्ध थी.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us