Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

March Shubh Muhurat 2024: विवाह-गृह प्रवेश व मुंडन संस्कार के जान लीजिए मार्च माह के शुभ मुहूर्त और तिथि

March Shubh Muhurat 2024: विवाह-गृह प्रवेश व मुंडन संस्कार के जान लीजिए मार्च माह के शुभ मुहूर्त और तिथि
शुभ मुहूर्त मार्च, image credit original source

March Shubh Muhurt 2024

मार्च माह का आरंभ शुरू हो चुका है इस महीने यदि कोई शुभ कार्य शुभ मुहूर्त में कराने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए यहाँ. मुंडन संस्कार, नामकरण, विवाह, गृह प्रवेश या दुकान के उद्घाटन आप कराना चाहते हैं तो इस महीने में शुभ मुहूर्त को जान लीजिए मार्च महीने में जहां तक बताया जा रहा है दुकान के उद्घाटन के लिए केवल तीन मुहूर्त है जबकि उपनयन संस्कार के लिए मार्च में केवल दो मुहूर्त है.

मार्च माह के शुभ मुहूर्त

हिंदी कैलेंडर का अंतिम माह फाल्गुन शुरू हो चुका है ऐसे में मार्च माह में आने वाले नए शुभ कार्यक्रमों को लेकर आपके मन में यह बात जरूर होगी कि मार्च महीने में कौन सा दिन किस कार्य के लिए शुभ रहेगा. यदि आप इस महीने घर का गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन संस्कार, नामकरण या किसी दुकान का उद्घाटन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कि किस दिन किस कार्यक्रम का शुभ मुहूर्त है.

auspicious_time_in_march_month_2024
मार्च माह के शुभ मुहूर्त, image credit original source

दुकान शुभारम्भ और मुंडन संस्कार का मुहूर्त

दुकान के मुहूर्त की तो अगर दुकान का उद्घाटन करना चाहते हैं तो केवल 3 मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं जिसमें से 2 मार्च, 3 मार्च और 13 मार्च इन तीन दिन ही दुकान के उद्घाटन का शुभ मुहूर्त है. वही मार्च महीने में अगर बात की जाए मुंडन संस्कार के मुहूर्त की तो ये शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं. जिनमें से 8 मार्च शुक्रवार को 6:52 से रात 10:00 बजे तक, 20 मार्च बुधवार दिन समय 6 बजकर 42 से रात 10 बजकर 39 तक, 27 मार्च और 28 मार्च गुरुवार को 6 बजकर 35 से शाम 6 बजकर 38 तक है. 

उपनयन, नामकरण और गृहप्रवेश मुहूर्त

इसके साथ ही उपनयन संस्कार के लिए दो दिन ही शुभ मुहूर्त निर्धारित है. जो 27 मार्च और 29 मार्च हैं. नामकरण के लिए मुहूर्त 1,3,6,7,8,11,15,17, 20,24,25, 27, 28, व 29 मार्च है. वहीं गृह प्रवेश की अगर बात करें तो मार्च में 2 मार्च, शनिवार दुपहर 2 बजकर 42 से अगली सुबह 6 बजकर 44 तक, 6 मार्च बुुधवार दोपहर 2 बजकर 52 से अगली सुबह 4 बजकर 13 तक, 11 मार्च सुबह 10 बजकर 44 से अगली सुबह 6 बजकर 34 तक, 15 मार्च, मुहूर्त रात 10 बजकर 9 से अगली सुबह 6 बजकर 29 तक. फिर 16 मार्च 6 बजकर 29 से रात 9 बजकर 40 तक, 27 मार्च को 6 बजकर 16 से शाम 4 बजकर 16 तक, 29 मार्च को 8 बजकर 36 शाम से 6 बजकर 14 अगली सुबह और 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 से रात 9 बजकर 16 का मुहूर्त है.

विवाह के मुहूर्त

वही बात की जाए विवाह मुहूर्त की तो 1 मार्च को मुहूर्त सुबह 6:46 से 12:48 am, 2 मार्च को 8:24 से 6 बजकर 44 तक, 3 मार्च को 6:44 am से 3:55pm, 4 मार्च को 10:16 pm से 6:42 am, 5 मार्च 6:42 am से 2:09 pm, 6 मार्च को 2:52 pm से सुबह 6:40 तक, 7 मार्च, 6:40 am से 8:24am, 10 मार्च को 1:55 am से 6:35 am, 11 मार्च 6:35 am से 6:34 am, 12 मार्च 6:34 am-3:08pm.

Read More: 12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us