फतेहपुर:जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर दी 70वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
On
भारतवर्ष में धूमधाम से 70वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया।इसीक्रम फ़तेहपुर जिले के जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर लोगों को विकास के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: पूरे देश में आज 70वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस अवसर पर सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और अम्बेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण किया।
वन्देमातरम के गीत से चहक उठा गांधी सभागार...
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गांधी सभागार उस समय गुंजायमान हो गया जब डीएम आञ्जनेय कुमार सहित सभी उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों नेे एक साथ मिलकर वंदेमातरम गीत प्रारम्भ किया।
युगान्तर प्रवाह से बातचीत के दौरान उन्होंने लोगों को विकास के पथ पर आगे बढ़ने की अपील की।उन्होंने कहा हमारे देश का नाम तभी आगे बढ़ सकता है।जब हम सभी एक साथ आगे आकर इसे विकास के पथ पर आगे ले जाएं।
Tags:
Related Posts
Latest News
13 May 2025 15:28:26
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो दिल दहला देने वाली घटनाओं में एक पुजारी समेत दो लोगों...