Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Port Ellsworth : अमेरिका के इस गांव में न सड़क न दुकान,घरेलू सामान लेने के लिए विमान से 300 किलोमीटर की करनी पड़ती है यात्रा

Port Ellsworth : अमेरिका के इस गांव में न सड़क न दुकान,घरेलू सामान लेने के लिए विमान से 300 किलोमीटर की करनी पड़ती है यात्रा
यूएसए,पोर्ट एलस्वर्थ एक अजीब जगह : फोटो साभार गूगल

अमेरिका के अलास्का में पोर्ट एलस्वर्थ एक ऐसी जगह,जहां आबादी महज 186 लोगों की है.कोई भी घरेलू सामान लेने जाना हो तो बिना विमान के नहीं जा सकते हैं.करीब 300 किलोमीटर की यात्रा कर ही वहां से सामान लाया जा सकता है.यहाँ रहने वाली एक महिला कुछ भी खरीदना हो तो उसे विमान से लंबी दूरी तय करके ही जाना पड़ता है.


हाईलाइट्स

  • अमेरिका में एक जगह ऐसी है जहां न सड़क न दुकान,सामान लेने के लिए जाना पड़ता है विमान से
  • 300 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है,तब जाकर लाते है कोई भी सामान
  • पोर्ट एलस्वर्थ जगह का नाम,यहां आबादी है 186 लोगों की

Port Ellsworth village in Alaska USA : दुनिया की छोटी-छोटी जगहों पर अब हर जगह घरेलू सामान लेने के लिए स्टोर्स मिल जाते हैं.लेकिन यहां अमेरिका के अलास्का में एक गांव है.जहां न तो सड़क है न ही कोई दुकान है. कोई भी घरेलू सामान खरीदना हो तो 300 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी.सुनकर ही सिर में आपके दर्द शुरू हो सकता है. सामान लेने के लिए इतनी लंबी दूरी की यात्रा.यहां रहने वाली एक महिला को कुछ भी लेना होता है तो वह विमान से लंबी दूरी तय कर सामान लेने जाती है. चलिए बताते हैं यह महिला कौन है और इस गांव से इतनी दूरी क्यों तय की जाती है.

इस गांव में न सड़क न दुकान 186 लोगों की है आबादी

अमेरिका के अलास्का स्थित पोर्ट एलस्वर्थ एक गांव है. जहां दूर-दूर तक न ही सड़कें हैं और न ही कोई दुकान,यहां की आबादी केवल 186 लोगों की है. यही की रहने वाली एक महिला 25 वर्षीय सेलिना एलसवर्थ जो अपने पति जेरेड के साथ यहां रहती है. यह जगह वैसे पर्यटन क्षेत्र के लिए जानी जाती है. यहां पर लोगों का कम ही जाना होता है.बर्फ से ढके हुए पहाड़ियों के बीच ये गांव है.

बाजार जाने के लिए विमान से 300 किलोमीटर की करनी पड़ती है यात्रा

यहां रहने वाली सेलिना एलसवर्थ को कोई भी घरेलू सामान लेना होता है, तो वह 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सामान लेने पहुंचती है. वह भी विमान के जरिए,अब आप सोच रहे होंगे जब इतनी कम आबादी है तो वहां का खर्च कैसे चलता होगा.क्योंकि यह जगह काफी सुंदर है और पर्यटन स्थल भी है. सेलिना का यहां पर एक रिसॉर्ट है,पर्यटन सीजन के दौरान इसका ठीक ठाक प्रयोग हो जाता है.पति जेरेड रिचर्डसन एक मछली पकड़ने वाले गाइड है.

5 पीढ़ियों से यही रह रही है सेलिना सुविधाओ को लेकर दिक्कत जरूर होती है 

सेलिना का कहना है कि यहां मेरी 5 पीढ़ियां रह रही है. मुझे इस तरह के नेचर के बीच रहना पसंद है. इस गांव का नाम भी मेरे परदादा- परदादी के नाम पर ही पड़ा. हालांकि रहने के लिए यह जगह बहुत दूर है. लेकिन बचपन यही बीता तो यह जगह पसंद है. पति भी पूरा सपोर्ट करते हैं. सेलिना का कहना है कि यहां से आगे जाने के लिए छोटे विमान की जरूरत पड़ती है.

यहां सबसे नजदीक शहर एंकरेज है.हालांकि सुविधाओं को लेकर यहां रहना काफी मुश्किल होता है.क्योंकि यहां ठंड बेहताशा रहती है. यहां बस एक मेटर्नल वार्ड क्लिनिक और गिफ्ट शाप है.बाकी चीज़ें लेने के लिए विमान से जाना पड़ता है.लेकिन मुझे यहां फिर भी रहना पसंद है.फिलहाल इस अजीबोगरीब जगह को लेकर यूजर्स के कई कमेंट्स आ रहे हैं.

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us