Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अंतर्राष्ट्रीय:श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों के बाद पीएम विक्रमसिंघे ने देश से क्यों मांगी माफ़ी..?

अंतर्राष्ट्रीय:श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों के बाद पीएम विक्रमसिंघे ने देश से क्यों मांगी माफ़ी..?
फोटो साभार गूगल

बीते दिनों ईस्टर के मौक़े पर श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों के बाद वहां के पीएम विक्रमसिंघे ने श्रीलंका वासियों से माफी मांगी है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरी खबर..

श्रीलंका: देश भर में जब ईस्टर का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था उसी वक्त आठ अलग अलग जगहों पर हुए एक के बाद एक धमाकों से पूरा श्रीलंका गूंज उठा था।इतने बड़े पैमाने पर हुए इस आतंकी हमले में श्रीलंका के क़रीब 300 लोगों के मारे जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की ख़बर थी।

यह भी पढ़े: श्रीलंका में अबतक तीन भारतीयों सहित 207 लोगों की मौत 450 से ज्यादा घायल पीएम मोदी ने कहा करेंगे हर सम्भव मदद.!

 

हमले को श्रीलंका सरकार औऱ सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी विफलता माना था।इसी को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका पुलिस प्रमुख पूजिथ जयसंदुरा और रक्षा सचिव हेमासिरी फ़र्नाडो ने सामूहिक रूप से हमलों के पीछे अपनी विफलताओं को मानते हुए इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि हम सामूहिक रूप से हमलों को रोकने में नाकाम रहे और अपने देश के लोगों को सुरक्षा न दे पाने के कारण अपने नागरिकों से माफ़ी मांगते हैं।

आपको बता दे कि इसके पहले सरकार के प्रवक्ता रजित सेनारत्ने ने भी हमले के लिए खेद व्यक्त करते हुए माफ़ी मांगी थी। गौरतलब है कि हमले में मारे गए व घायल हुए नागरिकों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया हुआ है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us