Up School Winter Vacations 2023: जानिए यूपी के सभी परिषदीय स्कूलों में कब से कब तक रहेगी सर्दियों की छुट्टियां
शीतलहर की दस्तक यूपी में शुरू हो चुकी है. कड़कड़ाती ठंड का असर स्कूली बच्चों को भी सता रहा है. इन्हीं सब बातों को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल शिक्षा महानिदेशालय के निर्देशानुसार यूपी के सभी परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का एलान कर दिया है. छुट्टियां 31 दिसम्बर से 14 जनवरी 2024 तक रहेंगी.
यूपी में समस्त परिषदीय विद्यालयों में विंटर वैकेशन का एलान
दिसम्बर मास में आमतौर पर आखिरी सप्ताह या फिर महीने के आख़िरी दिन में स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां कर दी जाती है. क्योंकि अब शीतलहर शुरू हो चुकी है, कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी परिषदीय स्कूलों में छुट्टियों (Winter Vacation) का एलान कर दिया गया है. यह छुट्टियां 31 दिसम्बर से शुरू हो जाएंगी और 14 जनवरी 2024 तक रहेंगी. हालांकि शीतलहर की समीक्षा जारी रहेगी. शीतलहर बढ़ती है तो छुट्टियों में इजाफा भी किया जा सकता है. फिलहाल 14 जनवरी तक ही छुट्टी का आदेश हुआ है.
आगे भी जारी रहेगी ठंड की समीक्षा
यूपी समेत तमाम राज्यों में विंटर वेकेशन का एलान कर दिया गया है. अब कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती बच्चो व बुजुर्गों को लेकर बनी रहती है. यूपी के समस्त परिषदीय विद्यालयों में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से छुट्टियों का एलान कर दिया है.

विंटर वैकेशन पर बच्चों को दिया जाए होमवर्क
इन 15 दिनों के विंटर वैकेशन में यह भी निर्देश है कि बच्चों को होमवर्क दिया जाए जिससे उनकी पढ़ाई पर कोई असर न पड़े. बच्चे घरपर रहकर होमवर्क के जरिये पढ़ाई करेंगे इससे उनका रिवीजन भी होता रहेगा जो आगे पढ़ाई में काम आएगा.
