Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh Weather News:यूपी में शुरू हुआ ठंड का सितम इस शहर में पारा पाँच के नीचे

Uttar Pradesh Weather News:यूपी में शुरू हुआ ठंड का सितम इस शहर में पारा पाँच के नीचे
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी में कड़ाके वाली ठंड का सितम शुरू हो गया है. शनिवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई है. Uttar Pradesh Weather News Up Me kaisa rhega mausam up cold news

UP Weather News:उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है.शुक्रवार से शीतलहर चलने से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है.पहाड़ों की तरफ से आ रहीं सर्द हवाओं ने शनिवार को झांसी को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला कर दिया.24 घंटे में झांसी का न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.शनिवार को झाँसी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. Uttar Pradesh Weather News

झांसी के बाद मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली भी सर्वाधिक ठंडे जिलों में रहे.यहां का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि रविवार को भी ऐसी ही ठंडक रहेगी.शीतलहर चलने से दिन में भी गलन रहेगी.मौसम विभाग लखनऊ की तरफ़ से बताया गया है कि प्रदेश में अगले पाँच दिनों तक ठंड औऱ ठिठुरन रहेगी.शीतलहर चलने से सुबह शाम ठंड बढ़ी रहेगी.हालांकि दिन में तेज धूप खिली रहेगी.

सबसे ज्यादा ठंड का असर उत्तराखंड से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों पर पड़ रहा है. यहां के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां पर सबसे ठंडा मुजफ्फरनगर है. मुजफ्फरनगर का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मेरठ का तापमान शनिवार को 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है.वहीं आगरा 7 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडा रहेगा.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us