Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News:यूपी में जल्द ही होगा एक नए ज़िले का गठन

Uttar Pradesh News:यूपी में जल्द ही होगा एक नए ज़िले का गठन
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी में अब 75 नहीं 76 ज़िले हो सकते हैं, एक नए जिले के गठन को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है.पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर. Anvala District UP

Uttar Pradesh News:यूपी में अब बहुत जल्द एक नए जिले का गठन हो सकता है. मतलब अब यूपी में 75 की बजाए 76 ज़िले हो जायेंगे.

ये नया जिला आंवला होगा जो बरेली ज़िले के अन्तर्गत आता है.आंवला से विधायक और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह जानकारी दी है कि इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए है.धर्मपाल सिंह ने बताया कि आंवला को जिला बनाने के लिए लम्बे समय से मांग चल रही है.उन्होंने चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आंवला को जिला बनाने का प्रस्ताव भेजा था जिसपर सीएम योगी ने सहमति भी जता दी है.

इसके बाद शासन से प्रस्ताव के बिंदुओं पर जिला बनाने के लिए रिपोर्ट मांगी गई थी.वो रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है.कैबिनेट मंत्री ने आंवला को जिला बनाने का इतिहास भूगोल भी बता दिया. उन्होंने बताया कि आंवला महाभारत काल में उत्तरी पांचाल की राजधानी रह चुका है.उन्होंने बताया कि रामपुर का शाहबाद, बदायू का दातागंज और बीसौली को मिलाकर आंवला को जिला बनाया जाएगा.गौरतलब है कि आंवला बरेली जिले में है.औऱ यह लोकसभा क्षेत्र भी है.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us