Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:एयरपोर्ट की तर्ज़ पर विकसित होगा कानपुर सेंट्रल औऱ प्रयागराज जंक्शन

Uttar Pradesh:एयरपोर्ट की तर्ज़ पर विकसित होगा कानपुर सेंट्रल औऱ प्रयागराज जंक्शन
सांकेतिक फ़ोटो, साभार गूगल

भारतीय रेलवे ने यूपी के दो बड़े रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल औऱ प्रयागराज जंक्शन का एयरपोर्ट की तर्ज़ पर पुनर्निर्माण कराने का फ़ैसला लिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

प्रयागराज:जल्द ही कानपुर सेंट्रल(kanpur central)रेलवे स्टेशन औऱ प्रयागराज जंक्शन(prayagraj junction)एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैश नज़र आएंगे।इसके लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।रेलवे इन दिनों स्टेशनों का पुनर्निर्माण कराएगा।

शुक्रवार को प्रयागराज और कानपुर स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर अफसरों की बैठक हुई। बैठक में स्टेशन डेवलपमेंट से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।बता दें कि अब तक रेलवे द्वारा भोपाल का हबीबगंज ही एकमात्र स्टेशन हैं, जिसका पुनर्विकास किया गया है।

डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को  बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रयागराज जंक्शन एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशन को पुनर्विकास करने की योजना पर चर्चा हुई। डीआरएम ने कहा कि स्टेशनों को पुनर्विकसित किये जाने के क्रम में यात्री हमारे केंद्र बिंदु होने चाहिए। कहा कि पुनर्विकास के समय असामान्य स्थिति जैसे कोहरे, भारी बरसात, गर्मी आदि को भी ध्यान में रखना आवश्यक है।Uttar pradesh

उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज धार्मिक भूमि है, यहां कुंभ जैसे विश्व के सबसे बड़े मानव समागमों का भी आयोजन होता है। इन स्टेशनों का विकास इस प्रकार की स्थिति को भी ध्यान में रख कर किया जाना होगा। आगामी 40 से 50 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों को किया जाना चाहिए। kanpur news

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

कानपुर औऱ प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास करने की योजना पर लोगों ने ख़ुशी ज़ाहिर की है।लोगों ने कहा है कि एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं यदि रेलवे स्टेशन पर मिलेगी तो इससे दोनों शहरों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us