Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:कम्बल मांगने पहुंचे ग्रामीण को विधायक के गुर्गों ने पीटा।

फतेहपुर:कम्बल मांगने पहुंचे ग्रामीण को विधायक के गुर्गों ने पीटा।
घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती ग्रामीण

सदर कोतवाली क्षेत्र के विनोवा नगर में कम्बल बांटने पहुंचे सदर विधायक व उनके साथियों ने एक ग्रामीण को पीट दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: सत्ता का नशा कुछ जनप्रतिनिधियों औऱ उनके गुर्गों पर इस क़दर चढ जाता है कि वो किसी को भी किसी वक़्त पीट डालते हैं।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के विनोवा नगर है जहां ग़रीबो को कम्बल बांटने पहुंचे सदर विधायक विक्रम सिंह औऱ उनके साथियों ने एक व्यक्ति को सिर्फ़ इस लिए पीट दिया कि वह विधायक से अपने लिए कम्बल मांग बैठा।

सदर अस्पताल में देर शाम ईलाज के लिए आए सीताराम(50) पुत्र झल्लर ने सदर विधायक विक्रम सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि विनोवा नगर में कम्बल वितरण के दौरान मैंने अपने लिए भी एक कम्बल की मांग कर दी जिस पर विधायक के इशारे पर मुझे उनके साथियों द्वारा जमकर मारा पीटा गया।

मारपीट से घायल सीताराम ने बताया कि मैंने कम्बल वितरण के दौरान सिर्फ इतना कहते हुए कम्बल की मांग कर दी मुझे इस सरकार में अभी तक कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिला है,मुझे एक कम्बल ही दिला दीजिए बस इतना कहना था कि विधायक के गुर्गे मुझपर टूट पड़े औऱ लात घूँसों से मेरी पिटाई कर दी।घायल सीताराम ने बताया कि विधायक के कहने पर ही मुझे मारापीटा गया है।

इस पूरे मामले पर जब सदर विधायक से बात करने की कोशिश की गई तो उनके प्रतिनिधि चेतन धवन ने बताया कि अभी इस तरह का कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं है।हां कम्बल वितरण के दौरान ग्रामीणों की आपस मे कुछ कहासुनी जरूर हुई है लेकिन विधायक और उनके कार्यकर्ताओ की तरफ़ से किसी को मारापीटा नहीं गया है,विधायक या उनके कार्यकर्ताओ के ऊपर मारपीट का आरोप सरसरा गलत है और हो सकता है चुनावी समय नजदीक है जिसके चलते विपक्षियों द्वारा विधायक को बदनाम करने के लिए ये साजिश की जा रही हो।

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us